• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Usha Uthup Husband Died: सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको का कार्डियक अरेस्ट से निधन, टीवी देखते समय हुई थी बैचेनी

उषा उत्थुप के पति जानी चाको का शनिवार को निधन हो गया। बैचेनी की शिकायत के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। चाको उषा उत्थुप के दूसरे पति थे और...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 09 Jul 2024 11:32:38 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jul 2024 03:47:48 PM (IST)
Usha Uthup Husband Died: सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको का कार्डियक अरेस्ट से निधन, टीवी देखते समय  हुई थी बैचेनी
उषा उत्‍थुप के पति जानी चाको का निधन।

HighLights

  1. 78 वर्ष के थे उषा उत्थुप के पति जानी चाको
  2. 70 के दशक में उत्थुप से हुई थी मुलाकात
  3. जानी चाको ने शनिवार को ली अंतिम सांस

Usha Uthup Husband Died एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। सुप्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सोमवार को कलकत्ता में अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के अनुसार चाको को कार्डियक अरेस्‍ट आया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जानी चाको घर में टीवी देख रहे थे, इस दौरान उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई। इसके बाद चाको को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


naidunia_image

उषा उत्थुप ने की थी दूसरी शादी

उषा उत्थुप ने जानी चाको से दूसरी शादी की थी। चाको चाय के बागानों से जुड़ा व्यवसाय करते थे। ऊषा उत्थुप और जानी चाको की पहली मुलाकात 70 के दशक में नाइट क्लब ट्रिनकास में हुई थी।

उषा उत्थुप के पहले पति का नाम रामू था। उनके साथ उत्‍थुप का वैवाहिक जीवन सिर्फ पांच साल ही चला इसके बाद दोनों के रिश्‍तों में दरार आ गई और वे अलग हो गए।

मशहूर गायिका हैं ऊषा उत्थुप

उषा उत्थुप फेमस पॉप सिंगर हैं। उन्होंने 1969 से अपने करियर की शुरुआत की थी। वे चेन्नई के एक छोटे से नाइट क्लब में गाती थीं। अपनी दमदार आवाज के चलते उन्‍हें बड़ा नाइट क्‍लबों में भी गाने का मौका मिला। इसी बीच दिल्ली के एक नाइट क्लब में अभिनेता देव आनंद की नजर उषा उत्थुप पर पड़ी और उन्‍हें उषा उत्थुप को 1971 में आई फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से गाने का मौका दिया। इसके बाद उषा उत्‍थुप ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।