क्या जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की फिल्म Jism देखकर Sonam Raghuvanshi ने रची पूरा साजिश… हूबहू मिलती हैं दोनों कहानियां
Bollywood Movie Jism Story: फिल्म जिस्म में सोनिया (Bipasha Basu) एक करोड़पति शख्स की पत्नी रहती है। वो पति को रास्ते से हटाने के लिए और उसके दौलत हड़पने के लिए कबीर (John Abraham) के प्रेम जाल में फंसाती है।
Publish Date: Wed, 11 Jun 2025 12:01:07 PM (IST)
Updated Date: Wed, 11 Jun 2025 01:07:25 PM (IST)
फिल्म जिस्म का पोस्टर और सोनम रघुवंशी की फाइल फोटोHighLights
- 2003 में रिलीज हुई थी बॉलीवुड फिल्म जिस्म
- जॉन अब्राहम और बिपाशा थीं लीड रोल में
- बोल्ड सीन्स के कारण चर्चा में रही थी फिल्म
एजेंसी, मुंबई (Bollywood Movie Jism Story)। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की चर्चा पूरे देश में हो रही है। अब तक की पड़ताल के मुताबिक, पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
यह कहानी 2003 में रिलीज हुई फिल्म जिस्म (2003 Bollywood Movie Jism) की कहानी से हूबहू मिलती है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कहीं सोनम में जिस्म फिल्म देखने के बाद ही तो राजा की हत्या की साजिश नहीं रची?
![naidunia_image]()
जिस्म फिल्म की कहानी और राजा रघुवंशी हत्याकांड
- जिस्म 2003 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड इरोटिक थ्रिलर फिल्म है। निर्देशन अमित सक्सेना ने किया था। फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham) और बिपासा बसु (Bipasha Basu) मुख्य भूमिका थे। फिल्म बोल्ड सीन्स से भरपूर थी।
- फिल्म में बिपाशा सोनिया की भूमिका निभाती हैं, जो करोड़पति रोहित खन्ना (गुलशन ग्रोवर) की अकेली पत्नी है। वहीं जॉन अब्राहम कबीर के रोल में नजर आते हैं, जो पेशे से वकील है।
- रोहित खन्ना अक्सर बिजनेस के सिलसिले में बाहर रहता है। इसी दौरान एक पार्टी में कबीर और सोनिया की मुलाकात होती है। सोनिया पति को रास्ते से हटाकर उसकी दौलत पर कब्जा जमाना चाहती है।
- वह साजिश को अंजाम देने के लिए कबीर को अपने प्रेम जाल में फंसाती है और उसका यूज करती है। रोहित खन्ना की हत्या के बाद कबीर को सोनिया की असलियत सामने आती है।
- इसी तरह फिल्म आगे बढ़ती है। बाद में कबीर अपने साथ हुए धोखा और अविश्वास का बदला लेता है। फिल्म खासतौर पर अपने बोल्ड सीन्स के कारण चर्चा में रही थी।
राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़े हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
राजा रघुवंशी केस में क्या है ताजा अपडेट
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं। सोनम मास्टरमाइंड है, जिसने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। शिलांग पुलिस ने सभी को गिरफ्तार लिया है और शिलांग ले गई है, जहां केस चलेगा।
राज ने इंदौर के अपने तीन दोस्तों की मदद से हत्याकांड को अंजाम दिया। इस बीच, इंदौर में राज के परिवार की हालत खराब है। सोनम के परिवार ने तो अंदर से ताला लगा लिया है।
राजा रघुवंशी का परिवार पूरे कांड के लिए सोनम के परिवार को दोषी ठहरा रहा है। इस बीच, जितेंद्र रघुवंशी का नाम भी सामने आया है।