• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sukesh Chandrashekhar: जैकलीन से जलती थी नोरा फतेही, महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नया लेटर बम

Sukesh Chandrashekhar: सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर में लिखा कि जैकलीन ओर में रिश्ते में गंभीर थे। इस कारण नोरा, जैकलीन से जलती थी। (फाइल फोटो)

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 21 Jan 2023 05:18:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Jan 2023 05:18:36 PM (IST)
Sukesh Chandrashekhar: जैकलीन से जलती थी नोरा फतेही, महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नया लेटर बम
Sukesh Chandrashekhar: सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर में लिखा कि जैकलीन ओर में रिश्ते में गंभीर थे। इस कारण नोरा, जैकलीन से जलती थी। (फाइल फोटो)

Sukesh Chandrashekhar: मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक सनसनीखेज दावों के साथ लेटर लिखा है। सुकेश ने ये चिट्ठी नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज को लेकर लिखी है। महाठग ने दावा किया है कि नोरा ने EOW के सामने अपना बयान बदल दिया। सुकेश चंद्रशेखर ने कहा, ''नोरा चाहती थी कि मैं जैकलीन से ब्रेकअप कर लूं। मेरे मना करने पर मुझे परेशान करती रही।''

नोरा मेरा ब्रेनवॉश कर रही थी

सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर में लिखा कि जैकलीन ओर में रिश्ते में गंभीर थे। इस कारण नोरा, जैकलीन से जलती थी। मुझे जैकलीन फर्नांडीज को लेकर भड़काती थी। नोरा चाहती थी कि में जैकलीन को छोड़ दूं। महाठग ने लिखा कि निक्की तम्बोली और चाहत खन्ना पेशेवर सहयोगी थे। मेरे प्रोडक्शन में काम करते थे।


नोरा मुझे कॉल करती थी

सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि नोरा फतेही मुझे दिन में 10 बार कॉल करती थी। अगर मैं कॉल का जवाब नहीं देता था, तो वह मुझे फोन करने का दबाव डालती थी। लेटर में सुकेश ने नोरा पर कई आरोप लगाए हैं। कहां कि ED और EOW के सामने नोरा फतेही ने अलग-अलग बयान दिए हैं। एक्ट्रेस ने झूठ कहा कि वो मेरे से कार नहीं लेना चाहती थीं। सुकेश ने कहा, ''नोरा फतेही मुझे बैग और गहनों की फोटोज भेजती थी, जो मैंने उसे दिए हैं। नोरा को मैंने 2 करोड़ के गिफ्ट्स दिए हैं।''

गर्लफ्रेंड बनने का दिया था ऑफर

इससे पहले नोरा फतेही ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। नोरा ने कहा कि कॉनमैन सुकेश उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था। एक्ट्रेस ने दावा किया कि सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें प्रपोज किया था। इसके बदले में आलीशान घर और महंगी लाइफस्टाइल देने की बात कही थी। नोरा फहेती ने कहा कि उन्हें ईडी से पूछताछ के बाद ही सुकेश के ठग होने के बारे में पता चला।