• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar-2: इंदौर पहुंच सनी देओल बोले, नहीं करना चाहता था गदर-2, अब हो गई हिट

Gadar-2: बोले, आखिर दोनों देश है तो एक ही मिट्टी के, यहां कोई लड़ना नहीं चाहता।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 16 Aug 2023 12:51:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Aug 2023 08:39:39 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Gadar-2: इंदौर पहुंच सनी देओल बोले, नहीं करना चाहता था गदर-2, अब हो गई हिट
फिल्म अभिनेता सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 के प्रमोशन के लिए इंदौर आए थे।

HighLights

  1. स्वतंत्रता दिवस पर सनी देओल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इंदौर आए थे।
  2. सनी को खुद उम्मीद नहीं थी कि यह फिल्म इतनी हिट होगी।
  3. वह नहीं चाहते कि अब सेना के जवान अपना बलिदान दें।

Gadar-2: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। यह जीवन बहुत छोटा और खूबसूरत है इसलिए यहां लड़ने से कोई फायदा नहीं है। मैं तो बस यही कहना चाहता हूं की इस जिंदगी में, इस मुल्क में, इस दुनिया में हर कोई प्रेम से रहे, मिलजुल कर रहे और यही संदेश हमने अपनी पहली फिल्म से भी दिया और गदर 2 के जरिये भी दे रहे हैं। भारत हो या पाकिस्तान किसी भी देश के लोग अब आपस में लड़ना नहीं चाहते। वह नहीं चाहते कि अब जवान बलिदान दे।

उन्होंने कहा कि सच तो यह है की पूरी दुनिया अब लड़ाई से थक चुकी है कोई भी अब युद्ध नहीं चाहता। हर किसी की यही ख्वाहिश है कि सब अमन-चेन से रहें। यह बात फिल्म अभिनेता सनी देओल ने मंगलवार को इंदौर आगमन पर मीडिया से हुई चर्चा में कही। वे अपनी फिल्म गदर 2 के प्रमोशन के लिए इंदौर आए थे। इंदौर में उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी मुलाकात की और शहर के निजी स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।


naidunia_image

अभिनेता सन्नी देओल अपनी फिल्म ग़दर-2 के प्रमोशन के लिए मंगलवार को इंदौर आए। -नईदुनिया

सनी देओल ने बताया कि वे यह फिल्म नहीं बनाना चाहते थे क्योंकि पहले बनी गदर के साथ में कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहते थे। वह नहीं चाहते थे कि मूल कहानी और उसका संदेश किसी प्रकार से भी खराब हो लेकिन कोविड के दौरान जब फिल्म निर्माण को लेकर चर्चा हुई तब इस कहानी पर सहमति बनी।

वे कहते हैं कि मुझे खुद उम्मीद नहीं थी कि यह फिल्म इतनी हिट होगी। जहां तक बात भारत-पाकिस्तान के रिश्ते की है तो दोनों ही देशों के लोग आपस में लड़ना नहीं चाहते क्योंकि आखिरकार भारत और पाकिस्तान हे तो एक ही मिट्टी। बंटवारा क्यों हुआ इसकी क्या वजह रही या अलग विषय हो सकता है लेकिन हकीकत यही है कि दोनों देश की मिट्टी एक ही है।

naidunia_image

शहर के एक सिनेमाहाल में पहुंचे सनी देओल ने दर्शकों के साथ सेल्फी ली। -सौजन्य

अच्छा इंसान कभी नहीं हारता, हां यह जरूर है कि वह थोड़ा परेशान जरूर होता है। जीतने में वक्त लगता है लेकिन जीत ही जाता है। जितना प्यार हमें इस देश से मिल रहा है, उतना ही बाहर भी मिला। कलाकार किसी एक का नहीं होता, उसे सभी प्यार करते हैं और वह सभी का होता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।