
Sushant Rajput Death Case: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने चार और ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। NCB ने हिमाचल प्रदेश के ड्रग पेडलर राहिल विश्राम को 1 किलो चरस के साथ पकड़ा। NCB ने करीब चार करोड़ रुपए की ड्रग्स के अलावा उसके पास से 4.5 लाख रुपए भी जब्त किए।
एनसीबी ने जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में मुंबई के पवई और वर्सोवा में छापा मारकर चार ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया। हिमाचल प्रदेश के राहिल विश्राम से 1 किलो चरस और 4.5 लाख रुपए बरामद किए गए। राहिल का सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से संबंधित अन्य पेडलर्स से सीधा संपर्क है। राहिल का बॉलीवुड की कई हस्तियों से सीधा संपर्क था और वह उन्हें ड्रग्स सप्लाई करता था। एनसीबी के अधिकारियों का मानना है कि राहिल से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे होंगे और कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आएंगे।
NCB Mumbai deatained one Rahil Vishram with 1 kg Charas of Himachal Pradesh. NCB also seized Rs 4.5 Lakhs cash from him. He is directly connected to other peddlers related to #SushantSinghRajput death case: Narcotics Control Bureau (NCB) Zonal Director
— ANI (@ANI) September 18, 2020
वहीं, सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की मौत पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि मौत से पहले दिशा ने अपना अंतिम कॉल 100 नंबर पर किया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया कि दिशा सालियान के फोन से आखिरी कॉल उनकी दोस्त अंकिता को की गई थी। उसके आखिरी बार 100 नंबर डायल करने का जो दावा किया जा रहा है, वह गलत है। दिशा 8 जून को मुंबई में मृत पाई गई थी।