
सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों ''चंदा मामा दूर के'' में व्यस्त हैं। दरअसल, नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) के स्पेस कैंप में सुशांत स्पेस पर चलने की स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं।
सुशांत की इस ट्रेनिंग के दौरान की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वो नासा में स्पेशल ट्रेनिंग लेते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में उनका पहनावा और स्पेशल किट वैसा ही है जैसा चंद्रमा पर जाने के वक्त अपनाया जाता है।
यह फिल्म भारत की पहली स्पेस एंडवेंचर वाली फिल्म होगी जिसमें सुशांत लीड रोल में होंगे। इसके लिए सुशांत कड़ी मेहनत कर रहे हैं क्योंकि उन्हें जीरो ग्रेविटी सीन और अंडर वॉटर डाइविंग सीन भी शूट करना हैं। इसलिए वो लगातार प्रेक्टिस कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए हॉलीवुड से भी टेक्नीशियन को बुलाया गया है। एक और खास बात कि यह भारत की पहली फिल्म है जिसके स्टार्स नासा विजिट करेंगे।
बता दें कि, फिल्म ''चंदा मामा दूर के'' में आर.माधवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नज़र आएंगे। सुशांत की तरह नवाज़ भी एक अंतरिक्ष यात्री के किरदार में होंगे।
वही आर.माधवन एक टेस्ट पायलट की भूमिका अदा करते नज़र आएंगे। फिल्म ''चंदा मामा दूर के'' का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान कर रहे हैं जो अगले साल रिलीज़ होगी।
A post shared by Team Sushant Singh Rajput (@team_sushant_singh_rajput) on