Swara Bhaskar Marriage: 'पहले इस्लाम कबूल करे, तो ही निकाह जायज', स्वरा भास्कर पर नया विवाद
Swara Bhaskar Marriage: यदि स्वरा भास्कर मुस्लिम नहीं हैं और उनका पति मुस्लिम है तो यह विवाह इस्लामी रूप से मान्य नहीं है। ...और पढ़ें
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 19 Feb 2023 07:34:30 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Feb 2023 07:37:10 AM (IST)
Swara Bhaskar Marriage Swara Bhaskar Marriage: समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद और बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की शादी पर इंटरनेट मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। अमेरिका के शिकागो के इस्लामी विद्वान यासिर नदीम अल वाजिदी ने कहा है कि यह शादी कानूनी रूप से भले ही सही हो, लेकिन गैर इस्लामी है।
बता दें कि स्वरा ने दो रोज पूर्व अपनी शादी की जानकारी दी थी। अभिनेत्री ने बताया था कि छह जनवरी को उन्होंने कोर्ट मैरिज की अर्जी दी थी और 40 दिन बाद अब वे कानूनी रूप से पति-पत्नी बन गए हैं।
यासिर ने ट्वीट किया- यदि स्वरा भास्कर मुस्लिम नहीं हैं और उनका पति मुस्लिम है तो यह विवाह इस्लामी रूप से मान्य नहीं है। अल्लाह कहता है कि बहुदेववादी महिलाओं से तब तक विवाह न करें, जब तक वे इस्लाम में विश्वास न करें। यदि वह केवल विवाह के लिए इस्लाम स्वीकार करती है तो भी यह अल्लाह द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उधर, प्रसिद्ध आरजे सायमा ने स्वरा-फहद की शादी का बचाव करते हुए इस्लामी विद्वान की राय पर सवाल उठाया। सायमा ने कहा कि कुरान का आपका उदाहरण सही है लेकिन आपने एक अवांछित सलाह दी। क्या स्वरा या फहद ने आपसे पूछा था? हमें थोपना बंद करना चाहिए और लोगों को रहने देना चाहिए। अल्लाह आपसे कुछ नहीं पूछेगा।
कंगना रनौत ने दी शादी की बधाई
कंगना रनौत ने ट्विर कर स्वरा भास्कर की शादी पर खुशी व्यक्त की। अभिनेत्री ने लिखा, 'आप दोनों खुश और धन्य दिख रहे हैं। ये भगवान की कृपा है... शादियां दिलों में होती हैं, बाकी सब औपचारिकताएं हैं।' कंगना की तरह कुछ अन्य लोगों ने भी स्वरा को बधाई दी।
स्वरा और फहाद की मुलाकात एक राजनीतिक रैली में हुई थी। बीती 17 फरवरी को स्वरा ने ट्विटर पर शादी समारोह से तस्वीरें साझा की थीं। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह अब 'शहनाई वाली शादी' की तैयारी कर रही है।