
मुंबई। इनदिनों तेलुगु एक्ट्रेस श्रव्या रेड्डी का एक वीडियो जबरदस्त रूप से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह फेसबुक लाइव पर अपने एक फैन द्वारा किए गए अश्लील सवाल पर गुस्सा हो जाती हैं और उसको फटकारती हैं। श्रव्या रेड्डी तेलुगु फिल्मों और शॉर्ट मूवीज के लिए जानी जाती है।
सोशल मीडिया पर सरकार द्वारा 500 व 1000 रुपए के नोटों के डीमॉनिटाइजेशन को लेकर बात कर रही श्रव्या से एक शख्स ने अचानक उनका ब्रेस्ट साइज पूछ लिया। इससे वे उस शख्स पर भड़क गई और लगभग चिल्लाते हुए बोलीं, 'क्या तुम लोग पागल हो। यहां मैं एक गंभीर विषय पर बात कर रही हूं और तुम मेरी बॉडी देख रहे हो। मैं यहां अपनी बॉडी नहीं दिखा रही हूं। तुम जैसे लोगों के कारण देश नीचे जा रहा है।'
मोदी के सामने हाथ जोड़कर बैठे रहे गोवा सीएम, वीडियो वायरल
श्रव्या ने इस दौरान अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया लेकिन खेद जताते हुए बोलीं, 'मैं यहां गलत भाषा का प्रयोग कर रही हूं, लेकिन आप लोग किस तरह कमेंट कर रहे हो। तुम जैसे लोगों के कारण ही मैं चिढ़ जाती हूं। अपनी मां से जाकर यह सवाल पूछो।'
यह वीडियो यूट्यूब चैनल टॉलीवुड से लिया गया है।