• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Kerala Story से पहले भी विवादों में रही हैं ये बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

द केरल स्टोरी से पहले भी ऐसी कई फिल्में रिलीज हुई है, जिन्हें लेकर खूब विवाद हुआ। इसके बाद भी फिल्मों ने खूब कमाई की।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 09 May 2023 11:36:31 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 May 2023 04:29:14 PM (IST)
The Kerala Story से पहले भी विवादों में रही हैं ये बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

Controversial Bollywood Films: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी विवादों से घिरी होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी फिल्म की कहानी को मनगढ़ंत बताया है। साथ ही राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। ममता बनर्जी ने कहा है कि एक साजिश के तहत कुछ राज्यों को बदनाम किया जा रहा है। पहले कश्मीर, अब केरल और आगे चलकर बंगाल भी हो सकता है। फिल्म भले की विवादों से घिरी हो लेकिन फिल्म का कलेक्शन, फिल्म के कलाकार और निर्माता-निर्देशक का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। द केरल स्टोरी से पहले भी ऐसी कई फिल्में रिलीज हुई है, जिन्हें लेकर खूब विवाद हुआ। लेकिन इसके बावजूद भी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है।

पठान

कुछ समय पहले रिलीज हुई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर भी काफी मामला गर्माया था। पठान के गाने के बोल और दीपिका पादुकोण की ड्रेस पर खूब हंगामा हुआ। शाहरुख खान के खिलाफ बॉयकॉट अभियान भी चलाया गया। सेंसर बोर्ड की कैंची चलने के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। पठान ने रिलीज के पांच दिनों में ही 280 करोड़ की कमाई कर ली थी। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 544 करोड़ से ज्यादा है।


naidunia_image

द कश्मीर फाइल्स

द केरल स्टोरी की तुलना द कश्मीर फाइल्स से भी की जा रही है। हालांकि दोनों फिल्मों के आंकड़ों में काफी अंतर है। विवादों में घिरी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड थे। जिसके कारण फिल्म ने अपनी रिलीज के 5 दिनों के अंदर ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

naidunia_image

पद्मावत

दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत भी काफी विवादों में रही है। दीपिका की ज्यादातर फिल्में विवादों में रहने के बाद भी जबरदस्त कमाई कर लेती हैं। रणवीर सिंह के साथ 88 करोड़ के बजट वाली फिल्म रामलीला ने भी विवादों के साथ 220 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। पद्मावत में खिलजी के सपने वाले सीन और घूमर गाने पर लंबा विवाद हुआ था। इन सबके बावजूद भी फिल्म ने 585 करोड़ का कलेक्शन किया था।

naidunia_image

पीके

हिंदू देवी-देवताओं पर कटाक्ष करने को लेकर आमिर खान की फिल्म पीके काफी विवादों में रही है। वहीं परेश रावल अभिनीत फिल्म ओएमजी को लेकर भी काफी बवाल मचा था। पीके की कुल कमाई 340 करोड़ आंकी गई थी। वहीं 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ओएमजी ने 193 करोड़ की कमाई की थी।

naidunia_image

दंगल

साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल भी विवादों से घिरी थी। फिल्म का काफी विरोध किया गया था। दरअसल उस समय आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने देश में बढ़ती असहिष्णुता का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद दंगल का बायकॉट शुरू हो गया। लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने 387 करोड़ की कमाई की।

naidunia_image