एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Psycho Thriller Movies: ओटीटी के आने के बाद दर्शकों का सिनेमाघरों में जाना काफी कम हो गया है। लोगों को घर बैठे हर तरह का कंटेंट ओटीटी पर देखने को मिल जाता है। त्योहारों की छुट्टियां हो या फिर कोई वीकेंड लोगों को किसी भी तरह का जॉनर देखना हो, तो वे ओटीटी पर ही आते हैं।
बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में भी बनाई है, जिनमें प्यार में पागल आशिक को दिखाया है। इन आशिकों की आशिकी ऐसी सर चढ़ कर बोली कि फिल्म तो सुपरहिट हुई, साथ ही किरदार निभाने वाले आशिक भी हर जगह छा गए। आज हम आपके लिए बॉलीवुड की साइको थ्रिलर मूवीज की लिस्ट लेकर आए हैं।
'अलोन विद हर' सस्पेंस से भरी एक अमेरिकी फिल्म है। फिल्म को एरिक निकोलस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में एक सनकी आशिक कैमरों का इस्तेमाल करके खूबसूरत लड़कियों की जासूसी करता है। फिल्म की कहानी आपको बांधे रखती है। आप अपनी नजर भी इस पर से नहीं हटा पाएंगे।
'7 खून माफ' एक शानदार फिल्म है। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने बनाया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, नील नितिन मुकेश, इरफान खान, अनू कपूर, नसीरुद्दीन शाह और विवान शाह जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आए। यह फिल्म एक महिला के इर्द गिर्द घूमती है, जो सच्चा प्यार पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। वह कई शादी और कई कत्ल करती है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी।
रानी मुखर्जी की हिट फिल्मों से एक रही 'मर्दानी 2' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में भी एक साइको किलर को दिखाया गया है। फिल्म में विलेन का किरदार विशाल जेठवा ने निभाया। उनकी एक्टिंग की हर किसी ने सराहना की। फिल्म की कहानी ऐसे लड़के पर आधारित है, जो निर्दोष औरतों का बेरहमी से रेप करता है और उनकी हत्या कर देता है।
इसके बाद रानी मुखर्जी एसपी शिवानी के किरदार में इस हत्यारे को पकड़ती हैं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
हॉलीवुड की फिल्म 'यू' भी साइको किलर पर ही आधारित है। यह एक बेहतरीन थ्रिलर फिल्म मानी जाती है। यह टीवी सीरीज है, जिसे ग्रेग बर्लेंटी और सेरा गैम्बल ने बनाया है। इसके अब तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं। इस सीरीज की कहानी एक बुक स्टोर मैनेजर और एक सीरियल किलर पर आधारित है।
इसमें सीरियल किलर, बुक स्टोर मैनेजर के प्यार में पड़ जाता है और वह उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वह लड़की को स्टॉक करने लगता है। जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ती जाती है, उसका पागलपन भी बढ़ता जाता है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
'हसीन दिलरुबा' थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। पहला पार्ट हिट होने के बाद हाल ही में फिल्म का दूसरा पार्ट 'फिर आई हसीन दिलरूबा' रिलीज किया गया है। फिल्म में आपको भरपूर सस्पेंस देखने को मिलेगा। इसमें तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल और अहम किरदार में नजर आए हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।