War Worldwide Box Office Collection : भारत में नई फिल्म The Sky is Pink के रिलीज होने के बावजूद दबदबा बनाए रखने वाली WAR का जलवा विदेश में भी बना हुआ है। Hrithik Roshan और Tiger Shroff की यह फिल्म अब दुनियाभर से मिली ग्रॉस कमाई के दम पर 350 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। हर देश में इसे हिट घोषित किया गया है। पहले हफ्ते की समाप्ति पर ही दूसरे देशों से मिली रकम को जोड़ करीब 70 करोड़ रुपए है। अमेरिका ने इसने खासा पैसा बनाया है। वहां की कमाई करीब 2.8 मिलियन डॉलर्स है। फिर यूएई से इसे 3.5 मिलियन डॉलर मिले हैं।
देश में इसे बीते दिन 7.10 करोड़ रुपए मिले थे। इससे कुल कमाई 246 करोड़ के करीब पहुंच गई है। ये नेट आंकड़ा है, ग्रॉस कमाई इससे कहीं अधिक है। माना जा रहा है कि देश में वीकेंड पर कम से कम 25 करोड़ की उम्मीद इससे रखी जा सकती है।
देश में अब यह फिल्म 250 करोड़ के आंकड़े से केवल 5 करोड़ रुपए की दूरी पर है। इसकी जेब में 235.60 करोड़ रुपए हिन्दी संस्करण से मिले है। तमिल और तेलुगु से हासिल हुई कमाई इसमें जोड़ दें तो कुल कमाई 245.95 करोड़ रुपए हो जाती है।
दस दिन पहले यह रिलीज हुई थी। बता दें कि War ने 7 दिन में भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वाणी कपूर इसमें फीमेल लीड हैं और सिद्धार्थ आनंद ने इसे निर्देशित किया है। War की कमाई 300 करोड़ पार करेगी या नहीं .. इसका जवाब इसी हफ्ते मिलने की उम्मीद है।
रितिक की फिल्म की दूसरे हफ्ते की दौड़ शुरू हो गई है। इस हफ्ते तो इसे 300 करोड़ मिलना काफी मुश्किल है। अगले वीकेंड पर जरूर यह रकम हासिल हो सकती है।
2019 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर रहने वाली Kabir Singh ने दुनियाभर से 379.02 करोड़ रुपए हासिल किए थे। तय है कि War इससे आगे निकलेगी। देश में भी WAR को 279 करोड़ रुपए कमा लेती है तो यह kabir Singh से आगे होगी।