Priyanka Chopra से जुड़े विवाद कम नहीं है। इन दिनों उनका एक पुराना किस्सा काफी पढ़ा जा रहा है। एक दफा उन्हें दिलीप कुमार के कारण काफी आलोचना सहन करना पड़ी थी। यह 2011 का किस्सा है जब भारतीय मूल के कार्डियोलॉजिस्ट फयाज शॉल से उनका पंगा हुआ। दोनों ही मुंबई से दुबई की फ्लाइट पर सवार थे। कहा जाता है कि सारा पंगा तब शुरू हुआ था जब डॉ.फयाज ने प्रियंका चोपड़ा से टेक ऑफ के वक्त फोन पर बात बंद करने को कहा था।
डॉ.फयाज के क्लाइंट लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री से लेकर क्वीन एलिजाबेथ तक शुमार हैं। कहा जाता है कि प्रियंका चोपड़ा को उनकी राय पर गुस्सा आ गया। डॉ.फयाज ने उस वक्त हिंदुस्तान टाइम्स से कहा था 'मेरी बात सुनकर प्रियंका ने मुझसे कहा - आप मुझे रोकने वाले कौन होते हैं? मैंने कहा - लेडी अगर आप अमेरिका में होतीं तो आपको इसके लिए गिरफ्तार कर लिया गया होता। प्रियंका ने कहा - भाड़ में गया यूएस। मैंने उन्हें कहा - मैं डॉक्टर हूं और बुजुर्ग दिलीप कुमार को भी देखता हूं।'
डॉ. फयाज ने आगे बताया 'प्रियंका चोपड़ा ने मुझे कहा - उस बूढ़े आदमी के परवाह ही कौन करता है। फिर मैंने कहा - आपको मेरे साथ 250 लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने का कोई अधिकार नहीं है। इस पर प्रियंका ने कहा - पायलेट के पास चलते हैं। मैंने उनसे कहा कि दुबई पहुंचकर मैं उन्हें इसके लिए गिरफ्तार करवा सकता हूं।'
बहरहाल, प्रियंका का इस बारे में कहना कुछ और ही था। उन्होंने तब कहा था 'वो अटेंशन सीकर है जो मेरे ऑब्जेक्शन के बावजूद मेरे वीडियो बना रहा था। वो नशे में था और अपने दुबई के शेख दोस्त की धमकी मुझे दे रहा था। मैंने उसे चैलेंज किया कि वो ऐसा करके दिखाए क्योंकि मैंने कोई नियम नहीं तोड़ा है। बाद में उसने माफी भी मांग ली थी।'