एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। XXX मूवी सीरीज की फिल्म XXX: Return of Xander Cage में दीपिका पादुकोण का बोल्ड अवतार देखने को मिला था। XXX: Return of Xander Cage को भारत में काफी पसंद किया गया था। दीपिका ने इस फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। XXX सीरीज की इस फिल्म में उनके और विन डीजल के बीच की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री भी लाइमलाइट में रही।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने इस फिल्म के लिए मोटी फीस ली थी। इसके अलावा वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं। इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि दीपिका ने अपनी बड़ी फिल्मों के लिए कितनी फीस चार्ज की है।
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने सेरेन अंगर का किरदार निभाया था। इसमें उन्होंने अपने को-स्टार विन डीजल के साथ जमकर एक्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर के अलावा भारत में भी अच्छा बिजनेस किया था। यह फिल्म दुनियाभर में 16 अक्टूबर 2017 को रिलीज हुई थी। दीपिका को इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये मिले थे।
साल 2024 की बड़ी फिल्मों में से एक प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर कल्कि 2898 AD भी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दीपिका प्रेग्नेंट थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
दीपिका पादुकोण दीवाली पर रिलीज हुई सिंघम अगेन में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अजय देवगन ने निभाई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा है। यह अभी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। दीपिका ने फिल्म में शक्ति शेट्टी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने 6 करोड़ रुपये की फीस ली थी। रोहित शेट्टी ने यह कहा है कि वह दीपिका पादुकोण को अपनी पुलिस यूनिवर्स का हिस्सा बनाएंगे।
दीपिका पादुकोण ने फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती का किरदार निभाया था। फिल्म को लेकर राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश व गुजरात में काफी विवाद हुआ था। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में दीपिका की एक्टिंग जबरदस्त थी। उनके साथ शाहिद और रणवीर सिंह भी फिल्म का हिस्सा थे। इस फिल्म के लिए उन्होंने 13 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।