• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Box Office: विदेश में भी धमाल मचा रही है रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, कर डाली इतने करोड़ की कमाई

घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अपने दूसरे दिन 66 करोड़ की कमाई की है। रणबीर कपूर के रफ एंड टफ लुक काफी आकर्षक है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 03 Dec 2023 11:38:01 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 Dec 2023 11:38:01 AM (IST)
Animal Box Office: विदेश में भी धमाल मचा रही है रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, कर डाली इतने करोड़ की कमाई
animal day 2 collection

HighLights

  1. एनिमल फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है।
  2. यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
  3. ऑस्ट्रेलिया में भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Animal Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ दो दिन हुए हैं, लेकिन अभी से इतने अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है। फैंस में रणबीर को लेकर इतना क्रेज देखने को मिल रहा है कि उन्होंने सिनेमाघरों में भी पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इंडिया ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। 'एनिमल' ने पहले दिन ही 100 करोड़ के पार की कमाई कर ली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

विदेश में भी एनिमल का कमाल

बता दें कि एनिमल फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है, जिसमें रणबीर कपूर का खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म के एक्शन सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसके अलावा फिल्म के साउंड ट्रैक्स भी दर्शकों की पसंद बने हैं। डोमेस्टिक फ्रंट में एनिमल फइल्म ने 120 करोड़ के आसपास की कमाई की है। वहीं, विदेश में फिल्म ने हिंदी भाषा में अच्छी कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में 'एनिमल' ने दमदार कमाई की है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने A$702K (5,84,34,612 INR) की कमाई की है। हिंदी भाषा में कमाई करने वाली फिल्म का अब तक का ये हाईएस्ट कलेक्शन है।


View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

दूसरे दिन भी एनिमल का कमाल

घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अपने दूसरे दिन 66 करोड़ की कमाई की है। रणबीर कपूर के रफ एंड टफ लुक काफी आकर्षक है। वहीं, बॉबी देओल विलेन के रोल में हैं, जो बलबीर सिंह और उसके परिवार को काफी शाॅक देते हैं। फिल्म में दोनों की बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। शर्टलेस होकर दोनों के बीच का एक्शन सीन काफी वायरल हो रहा है। वहीं, रणबीर-तृप्ति के इंटीमेट सीन और रश्मिका मंदाना के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री फिल्म को काफी दिलचस्प बना रही है।