Chhaava Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल-अक्षय खन्ना की फिल्म ने रचा इतिहास, 2025 की सबसे बड़ी ओपनर बनी
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को रिलीज हुई। पहले दिन 33.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला ह ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 15 Feb 2025 01:42:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Feb 2025 01:42:28 PM (IST)
बॉक्स ऑफिर पर छा गई छावा। (फाइल फोटो)HighLights
- विक्की ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है।
- फिल्म 'छावा' ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है।
- फिल्म की हिंदी में औसत ऑक्यूपेंसी 42.02 प्रतिशत।
मनोरंजन डेस्क, इंदौर। विक्की कौशल स्टारर ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह अब तक के सबसे बड़े ओपनर में से एक बन गई है। फिल्म के लुक और टीजर के बाद से ही लग रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी।
सिनेमाघरों में रिलीज होने के पहले दिन फिल्म 'छावा' ने 33.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को फिल्म का हिंदी में औसत ऑक्यूपेंसी 42.02 प्रतिशत था। सुबह के शो में 30.51 प्रतिशत, दोपहर के शो में 34.50 प्रतिशत, शाम के शो में 40.51 प्रतिशत और रात के शो में 62.55 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही।
इस शानदार ओपनिंग के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म आने वाले वीक में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
रविवार तक कितना कमाएगी फिल्म
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अनुमान जताया कि फिल्म 'छावा' रविवार तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन शानदार रहा है। यह अब तक की सबसे बड़ा ओपनिंग फिल्म है। खास तौर पर महाराष्ट्र और उत्तर भारत में इसने शानदार प्रदर्शन किया।
![naidunia_image]()
'छावा' का बजट
यह फिल्म 190 करोड़ रुपये की बजट में बनाई गई है। इसमें विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और अन्य प्रमुख कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के संगीतकार ए.आर रहमान हैं।
![naidunia_image]()
फिल्म की कहानी
'छावा' छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के संघर्षों और उनकी राष्ट्र सेवा पर बनी है। विक्की कौशल ने फिल्म में संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म का ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट हुआ था, जिसे निर्माता दिनेश विजान और मॅडॉक फिल्म्स ने साझा किया था।