• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2 Box Office Collection: जबरदस्त कमाई के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई गदर 2 की रफ्तार, इतना रहा कलेक्शन

22 सालों के बाद लौटी तारा और सकीना की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स तक सभी ने गदर 2 को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 06 Sep 2023 12:19:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 Sep 2023 12:19:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Gadar 2 Box Office Collection: जबरदस्त कमाई के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई गदर 2 की रफ्तार, इतना रहा कलेक्शन
gadar 2 box office collection

HighLights

  1. 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है गदर 2।
  2. बाॅक्स ऑफिस पर धीमी हुई फिल्म की कमाई।
  3. 26 दिन में किया 506 करोड़ का कलेक्शन।

Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर अपने रिलीज के दिन से ही राज कर रही है। इस फिल्म ने सबसे कम समय में 500 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। सनी और अमीषा की इस फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। 'गदर 2', 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के बाद फिल्म की कमाई काफी धीमी हो गई है। वहीं, अब फिल्म के 26वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि सिनेमाघरों में अब 'गदर 2' का क्रेज कम होता जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

500 करोड़ के बाद धीमी हुई गदर 2

बता दें कि सनी देओल की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है। 22 सालों के बाद लौटी तारा और सकीना की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स तक सभी ने 'गदर 2' को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। लोगों के प्यार का नतीजा यह रहा कि फिल्म ने 500 करोड़ क्लब में शामिल होकर ऐतिहासिक कलेक्शन किया। 500 करोड़ कमाने के बाद अब 'गदर 2' का ग्राफ कम होता जा रहा है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक 'गदर 2' के 26वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2-3 करोड़ के बीच रहा है।


View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

इतना रहा टोटल कलेक्शन

बीते दिनों की तुलना में 'गदर 2' का यह कलेक्शन काफी कम माना जा रहा है। हालांकि, रिलीज के 26 दिन बाद भी दर्शक सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने जा रहे हैं। जहां, इतने दिनों में बाकी फिल्मों का हाल बेहाल हो जाता है। वहीं, 'गदर 2' अभी तक टिकी हुई है। रोज फिल्म का धीरे-धीरे कलेक्शन आगे बढ़ रहा है। 'गदर 2' के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 26 दिन में 506 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।