• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2 Box Office Collection: 500 करोड़ से कुछ ही दूर है 'गदर 2', धीमी रफ्तार के साथ इतना रहा कलेक्शन

पहले तीन हफ्ते में ही गदर 2 ने जमकर कमाई कर ली थी। जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं, गदर 2 की कमाई में गिरावट आ रही है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 03 Sep 2023 11:23:27 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 Sep 2023 11:23:27 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Gadar 2 Box Office Collection: 500 करोड़ से कुछ ही दूर है 'गदर 2', धीमी रफ्तार के साथ इतना रहा कलेक्शन
gadar 2 box office collection

HighLights

  1. गदर 2 का लोगों में जबरदस्त क्रेज।
  2. चौथे हफ्ते में गदर 2 के कलेक्शन में गिरावट।
  3. वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा किया पार।

Gadar 2 Box Office Collection: 22 सालों के बाद लौटी 'गदर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 'गदर 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। पहले तीन हफ्ते में ही फिल्म ने जमकर कमाई कर ली थी। जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं, 'गदर 2' की कमाई में गिरावट आ रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की शानदार सक्सेस पर सनी देओल ने हाल ही में एक ग्रैंड पार्टी भी आयोजित की। सालों बाद भी गदर को लेकर दर्शकों में उतना ही प्यार देखने को मिला है।

View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

500 करोड़ से थोड़ी ही दूर 'गदर 2'

कमाई के मामले में 'गदर 2' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। रिलीज के बाद से ही शानदार कमाई कर रही इस फिल्म के चौथे हफ्ते में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा है। बीते शनिवार को फिल्म ने थोड़ा अच्छा कलेक्शन किया था। गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बीत शुक्रवार सिर्फ 5.20 करोड़ रहा है। उम्मीद की जा रही थी कि शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 2 सितंबर को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ का बिजनेस किया।


View this post on Instagram

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

वर्ल्डवाइड इतना रहा कलेक्शन

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' अब 500 करोड़ से बस कुछ ही दूरी पर है। फिल्म रविवार को अच्छा कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो फिल्म 500 करोड़ के पार हो सकती है। फिल्म ने अब तक 493.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड गदर 2 ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को फिल्म का हाल कैसा रहता है। इसी बीच सनी देओल ने मुंबई में 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी होस्ट की थी। इस ग्रैंड पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।