
Gadar 2 Box Office Day 10: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी 'गदर 2' का क्रेज लोगों में बरकरार है। फिल्म अपने ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई कर रही है। 22 सालों के बाद लौटी गदर, लोगों की पुरानी यादें ताजा कर रही है। फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 40.1 करोड़ के साथ कमाई की शुरुआत की थी। इसके बाद से फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली है। रिलीज के तीन दिनों में ही इस फिल्म ने 134.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।
'गदर 2' का 10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी शानदार रहा है। 'गदर 2' के लेटेस्ट कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म काफी आगे निकल चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' का दूसरा वीकेंड और भी शानदार रहा है। 'गदर 2' ने शुक्रवार को देशभर में 20 करोड़ का कलेक्शन किया, जो शनिवार को बढ़कर 31.07 हो गया है। वहीं, अब 10वें दिन यानी रविवार की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, 'गदर 2' ने 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब जल्द ही फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
'गदर 2' के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रविवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 41 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म ने 10 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 377.20 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। शाहरुख खान की फिल्म पठान के बाद सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'गदर 2', पठान फिल्म का टोटल कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।