• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2 Collection: ‘जवान’ की आंधी के बीच टिकी हुई है ‘गदर 2’, इस ब्लॉकबस्टर मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड

एक के बाद एक 'गदर 2' ने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 09 Sep 2023 12:36:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Sep 2023 12:36:32 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Gadar 2 Collection: ‘जवान’ की आंधी के बीच टिकी हुई है ‘गदर 2’, इस ब्लॉकबस्टर मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड
gadar 2 worldwide collection

HighLights

  1. 'गदर 2' ने सबसे कम कमाई करते हुए 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया।
  2. शुक्रवार को भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली।
  3. गदर 2 ने प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

Gadar 2 Collection Day 29: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म गदर 2 को रिलीज हुए जल्द ही एक महीने होने वाले हैं। इतना समय होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस टिकी हुई है। 22 सालों के बाद लौटी तारा और सकीना की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के दिन से ही शानदार कमाई करना शुरू कर दिया था। एक के बाद एक गदर 2 ने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हुई है। इस फिल्म का असर गदर 2 की कमाई पर साफ देखने को मिल रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

बाहुबली 2 को भी छोड़ा पीछे

जवान की रिलीज के पहले 'गदर 2' ने सिंगल डे पर सबसे कम कमाई करते हुए 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिस दिन जवान रिलीज हुई, उस दिन 'गदर 2' की कमाई घटकर 1.08 करोड़ पर पहुंची। पहली बार है, जब सनी की इस फिल्म ने इतना कम कलेक्शन किया हो। शुक्रवार को भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। गदर 2 की टोटल कमाई 511 करोड़ हो गई है। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई अब काफी कम हो गई है। गिरते कलेक्शन के बावजूद सनी देओल की गदर 2 ने प्रभास की सुपरहिट फिल्म बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।


View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

पठान के रिकॉर्ड से कुछ ही दूर गदर 2

वहीं, शाहरुख खान की फिल्म पठान के रिकॉर्ड को तोड़ने में गदर 2 सिर्फ 14 करोड़ पीछे है। इसी के साथ गदर 2 अमीषा पटेल की करियर की तीसरी ब्लाॅकबस्टर फिल्म बन गई है। इससे पहले ‘गदर एक प्रेम कथा’ और ‘कहो ना प्यार है’ उनकी हिट फिल्में हैं। बता दें कि गदर फिल्म को भी दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। रिलीज के पहले ही दर्शकों में गदर 2 के लिए जबरदस्त क्रेज था। तारा और सकीना की केमिस्ट्री फिर से बड़े पर्दे पर देख दर्शक काफी खुश हुए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।