
OMG 2 Box Office Day 10: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अक्षय की ये फिल्म भले ही धीरे-धीरे कमाई कर रही है, लेकिन फिल्म अपने हिसाब से काफी अच्छी कमाई कर रही है। 'ओएमजी 2' के सामने सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बंपर कमाई कर रही है। 'गदर 2' से कड़ी टक्कर होने के बाद फिल्म 'ओएमजी 2' बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। यह फिल्म लगातार कमाई कर रही है। हाल ही में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब फिल्म 150 करोड़ की ओर स्पीड से बढ़ रही है।
'ओएमजी 2' का लेटेस्ट कलेक्शन शानदार है। फिल्म के वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो, 'ओएमजी 2' ने 25 करोड़ के ऊपर बिजनेस किया है। शुक्रवार को फिल्म ने 6.03 करोड़ कमाए हैं। इसके बाद शनिवार को फिल्म का बिजनेस बढ़कर 10.53 करोड़ हो गया है। इसके बाद संडे को फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 12.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं, जो बदल भी सकते हैं।
रिलीज के 10 दिनों में ही 'ओएमजी 2' ने देशभर में 114.31 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। शनिवार को इस फिल्म ने 10 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया। इससे फिल्म का टोटल कलेक्शन 101 करोड़ के करीब पहुंच गया था। 'ओएमजी 2' की कहानी एडल्ट एजुकेशन पर आधारित है। फिल्म लोगों को यह सीख देने का प्रयास कर रही है कि बच्चों में एडल्ट एजुकेशन की जानकारी होना कितना जरूरी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, शिव के दूत में नजर आ रहे हैं। वहीं, पंकज त्रिपाठी शिव के भक्त का किरदार निभा रहे हैं।