• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG 2 Box Office Day 6: गदर 2 को टक्कर दे रही है अक्षय की ‘ओएमजी 2’, 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

15 अगस्त को फिल्म के बिजनेस में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली। अब 'ओएमजी 2' का बुधवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 17 Aug 2023 11:37:44 AM (IST)Updated Date: Thu, 17 Aug 2023 11:37:44 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
OMG 2 Box Office Day 6: गदर 2 को टक्कर दे रही है अक्षय की ‘ओएमजी 2’, 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
OMG 2 box office collection

HighLights

  1. ओएमजी 2 को मिला दर्शकों का प्यार
  2. फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 80.02 करोड़ पार
  3. जल्द ही 100 करोड़ क्लब में होगी शामिल

OMG 2 Box Office Day 6: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय गाॅड 2' बाॅक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है। फिल्म अपने हिसाब से काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। वहीं, बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। 11 अगस्त को दो बड़ी फिल्में 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' एक साथ रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिला है। हालांकि, 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। 'ओएमजी 2' को भी दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ओएमजी 2 को मिला दर्शकों का प्यार

गदर 2 के साथ अक्षय को अपनी फिल्म रिलीज करना भारी पड़ गया है। लेकिन फिर भी 'ओह माय गाॅड 2' अच्छी कमाई कर रही है। 'ओएमजी 2' को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 10.20 करोड़ का कलेक्शन करते हुए शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने दूसरे दिन 15 और तीसरे दिन 17 करोड़ का कलेक्शन किया। 'ओएमजी 2' ने पहले वीकेंड पर 43.11 करोड़ की कमाई की। मंडे टेस्ट में फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। फिर भी अक्षय कुमार की इस फिल्म ने ठीक-ठाक बिजनेस किया।


View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

जल्द ही 100 करोड़ क्लब में होगी शामिल

15 अगस्त को फिल्म के बिजनेस में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली। अब 'ओएमजी 2' का बुधवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। 'ओएमजी 2' के 16 अगस्त के बिजनेस में भारी गिरावट देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 6 दिनों में अब तक सबसे कम कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ओएमजी 2 ने बुधवार को 7.75 करोड़ का नेट बिजनेस किया। साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 80.02 करोड़ हो गया है। फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब की ओर पहुंच रही है। आने वाले वीकेंड पर 'ओएमजी 2' के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।