
OMG 2 Collection Day 17: बाॅलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की 11 अगस्त को मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओएमजी 2' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पाॅन्स मिला है। फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की है। 'ओएमजी 2' के साथ सिनेमाघरों में सुपरहिट फिल्म 'गदर 2' भी रिलीज हुई थी। 22 साल बाद लौटी गदर फिल्म का सीक्वल लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 'गदर 2' ने अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 को कड़ी टक्कर दी है। जल्द ही सनी देओल की ये फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। गदर 2, केजीएफ जैसी हिट फिल्मों का रिकाॅर्ड तोड़ रही है। वहीं, अब 'ओएमजी 2' को बाॅक्स ऑफिस पर काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा है।
फिल्म रिलीज को 17 दिन हो चुके हैं। अब अक्षय कुमार की फिल्म सनी देओल की 'गदर 2' और आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' के बीच बुरी तरह फंस गई है। रविवार को बाॅक्स ऑफिस पर अक्षय की इस फिल्म ने वर्किंग डेज के मुकाबले थोड़ी अच्छी कमाई की है। हालांकि, इसके बावजूद ये फिल्म कमाई के मामले में काफी स्ट्रगल कर रही है। 15वें दिन फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.8 करोड़ रहा। वहीं, शनिवार को टोटल 3.15 करोड़ की कमाई ओएमजी 2 ने की। रविवार को सिंगल डे पर फिल्म का कलेक्शन लगभग 3.71 करोड़ रहा। इस हिसाब से 17 दिनों में घरेलू बाॅक्स ऑफिस फिल्म सिर्फ 135.08 करोड़ नेट और 155 करोड़ का ग्राॅस कलेक्शन कर पाई।
बाॅक्स ऑफिस पर 'ओएमजी 2' की कमाई की रफ्तार काफी धीमी हो गई है, जिसे देखते हुए लगता है कि अक्षय की ये फिल्म जल्द ही बाॅक्स ऑफिस पर दम तोड़ देगी। इंडिया में 'OMG 2' भले ही कम कमाई कर रही हो, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई काफी ज्यादा है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 188 करोड़ की कमाई की है। बता दें, कि इस फिल्म का पहला पार्ट 'ओएमजी' काफी हिट साबित हुआ था। वहीं, अब फिल्म के दूसरे पार्ट में एक गंभीर मद्दे का सरलता से दिखाने की कोशिश की गई है। ये फिल्म एडल्ड एजुकेशन पर आधारित है।