• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Kerala Story Box Office Day 6: जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी द केरल स्टोरी, सलमान की फिल्म को भी छोड़ेगी पीछे?

विवादों में घिरने के बाद भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई का ग्राफ वीकेंड में भी काफी अच्छा रहा।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 11 May 2023 11:14:57 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 May 2023 11:14:57 AM (IST)
The Kerala Story Box Office Day 6: जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी द केरल स्टोरी, सलमान की फिल्म को भी छोड़ेगी पीछे?

The Kerala Story Box Office Day 6: देशभर में आज सिर्फ एक ही फिल्म की काफी चर्चा रही है और वो फिल्म द केरल स्टोरी है। इस फिल्म ने 6 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। सुदीप्तो सेन की ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। विवादों में घिरने के बाद भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई का ग्राफ वीकेंड में भी काफी अच्छा रहा। वीकेंड पर फिल्म में थोड़ा डाउनफॉल देखा गया। द केरल स्टोरी ने मंगलवार से फिर बढ़त बनाई और अब फिल्म लगातार कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि द केरल स्टोरी ने अपने छठे दिन कितनी कमाई की है।

View this post on Instagram

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

जल्द ही 100 करोड़ क्लब में होगी शामिल

फिल्म की लगातार कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्द द केरल स्टोरी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 8.03 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की कहानी को देख लोगों में इसके लिए क्रेज और बढ़ गया है। अब लोग दूसरों को इस फिल्म को देखने की सलाह दे रहे हैं। दूसरे दिन फिल्म ने 11.22 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन ये कमाई बढ़कर 16.40 करोड़ पहुंच गई। पहले वीकेंड पर द केरल स्टोरी ने धांसू कलेक्शन किया। वहीं वीकडे पर इस फिल्म ने 10.07 करोड़ की कमाई की।


View this post on Instagram

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

इतना रहा फिल्म का कुल कलेक्शन

मंगलवार के दिन फिल्म की कमाई में फिर से उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने 10 प्रतिशत की ग्रोथ की और 11.14 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसा ही हाल बुधवार का रहा फिल्म ने लगभग 12 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो द केरल स्टोरी ने 6 दिनों में ही 68.86 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रहा है। द केरल स्टोरी का जहां काफी विरोध हो रहा था, वहीं अब ये फिल्म लगातार कमाई कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस वीकेंड भी शानदार कमाई कर सकती है।

View this post on Instagram

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)