• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान की 'टाइगर 3' का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, 5 दिन में ही कमा डाले इतने करोड़

टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए रखी है, क्योंकि फिल्म ने वर्किंग थर्सडे पर भी हॉलिडे की तरह ही कलेक्शन किया है। बहुप्रतीक्षित टाइगर 3 में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 17 Nov 2023 05:07:06 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Nov 2023 05:07:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान की 'टाइगर 3' का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, 5 दिन में ही कमा डाले इतने करोड़
Tiger 3 Movie

HighLights

  1. फिल्म ने भारत में 188.25 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया।
  2. रविवार को फिल्म ने 44.50 करोड़ का कलेक्शन किया।
  3. टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए रखी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Tiger 3 Box Office Collection: दिवाली के दिन सुपरस्टार सलमान खान से अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 की रिलीज के साथ ऑडियंस को एक खास तोहफा दिया। ऐसे में जब देश इस शुभ मौके का जश्न मना रहा था, तब इस फिल्म ने भारत में 188.25 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया और केवल 5 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। टाइगर 3 के साथ सलमान खान ने अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दी। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी दिवाली ओपनर के रूप में भी सामने आई।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

5 दिन में ही कमाए 300 करोड़

इस फिल्म ने वीकडेज में भी जबरदस्त कमाई की है। सिर्फ 1 हफ्ते के अंदर ही फिल्म भारत में 188.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है और केवल 5 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की इंडिया में हफ्ते भर के कलेक्शन पर नजर डालें, तो रविवार को फिल्म ने 44.50 करोड़ का कलेक्शन किया, सोमवार को फिल्म ने 59.25 करोड़ कमाए, मंगलवार को फिल्म ने 44.75 करोड़ की कमाई की। बुधवार को फिल्म ने 21.25 करोड़ का बिजनेस किया और गुरुवार को फिल्म की झोली में 18.50 करोड़ आए।


View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

दिवाली की सबसे बड़ी ओपनर

साफ है टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए रखी है, क्योंकि फिल्म ने वर्किंग थर्सडे पर भी हॉलिडे की तरह ही कलेक्शन किया है। बहुप्रतीक्षित टाइगर 3 में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 नवंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।