• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger 3 Collection: सलमान खान की टाइगर 3 बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनिंग, भारत में की इतने करोड़ की कमाई

टाइगर 3 ने पहले ही अपनी शानदार एडवांस बुकिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ दी है। दिवाली पर रिलीज हुई थी और इसने 44.50 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्श...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 13 Nov 2023 06:07:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Nov 2023 06:07:41 PM (IST)
Tiger 3 Collection: सलमान खान की टाइगर 3 बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनिंग, भारत में की इतने करोड़ की कमाई
Tiger 3 Box Office Collection

HighLights

  1. टाइगर 3 ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में दिवाली के दिन सबसे ज्यादा कमाई की।
  2. टाइगर 3 दूसरे दिन भी सभी रिकॉर्ड्स तोड़ देगी।
  3. यह फिल्म 12 नवंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Tiger 3 Collection: फाइनली वह दिन आ गया, जब देश ने सलमान खान की टाइगर 3 के साथ दिवाली मनाई। ये खुद में एक कार्निवल है। फिल्म ने एक ऐसा रिस्पॉन्स देखा, जो थिएटर्स में बहुत कम देखने को मिलता है, खासकर दिवाली के दिन। 44.50 करोड़ से अधिक की नेट इंडिया ओपनिंग बुक करने के बाद फिल्म ने एक ऐसा कमाल किया है, जिसे भारत में फिल्मों के लिए प्रैक्टिकली आधा दिन माना जाता है। इसके साथ ही सलमान खान ने टाइगर 3 के साथ अपने करियर का सबसे बड़ा ओपनिंग रिकॉर्ड बनाया है और वो भी दिवाली जैसे मुश्किल दिन पर।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

एडवांस बुकिंग में ही शानदार कमाई

टाइगर 3 ने पहले ही अपनी शानदार एडवांस बुकिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ दी है। दर्शकों को इसकी रिलीज के लिए दिवाली के दिन पर नजरें टिकाने पर मजबूर कर दिया था। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई थी और इसने 44.50 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन किया है। यह दिवाली पूजा डे कलेक्शन के लिए एक रिकॉर्ड दिन है, जिसे बॉक्स ऑफिस के लिए एक बेकार दिन माना जाता है क्योंकि शाम से शोज में कलेक्शन बहुत कम होता है।


View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

दिवाली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

इसके साथ ही यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में दिवाली के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यह टाइगर फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा ओपनिंग डे भी है। इस दिन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब तक 20 करोड़ से कम का है। यह सच में सलमान खान की शानदार बॉक्स ऑफिस अपील को दर्शाता है, जो सही तरह के कंटेंट के साथ हमेशा एक रिकॉर्ड बनाते हैं। टाइगर 3 ने पहले के दिवाली के दिन के रिकॉर्ड को 3 गुना तक टक्कर दी है।

दिवाली पूजा के दिन होने वाले शानदार कलेक्शन को देखते हुए लगता है कि टाइगर 3 दूसरे दिन भी सभी रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, जो एक नेशनल हॉलिडे है और ​बॉक्स ऑफिस लिहाज से एक अहम दिन माना जाता है। मोस्ट अवेटेड टाइगर 3 में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 नवंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई।