• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 Years of YJHD: ‘ये जवानी है दीवानी’ कास्ट का रियूनियन, फिल्म रिलीज के 10 साल पूरे होने पर मनाया जश्न

हाल ही में ये जवानी है दीवानी फिल्म ने अपनी रिलीज के 10 साल पूरे किए। इस मौके पर कास्ट की रियूनियन पार्टी रखी गई।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 01 Jun 2023 02:04:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Jul 2023 08:59:53 PM (IST)
10 Years of YJHD: ‘ये जवानी है दीवानी’ कास्ट का रियूनियन, फिल्म रिलीज के 10 साल पूरे होने पर मनाया जश्न

10 Years of YJHD: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी की रिलीज को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। 10 साल पूरे होने के इस खास मौके पर फिल्म की टीम एक बार फिर साथ आई। अब इस रियूनियन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अयान मुखर्जी की ये जवानी है दीवानी के रियूनियन पार्टी की फोटोज स्टार्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य राॅय कपूर और काल्कि कोचलिन मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

ये जवानी है दीवानी का रियूनियन

इन चारों स्टार्स को एक साथ देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं, साथ ही उन्हें ये जवानी है दीवानी के सारे खूबसूरत सीन्स की याद आ गई। ये जवानी है दीवानी के रियूनियन की अयान मुखर्जी ने तीन फोटोज शेयर की है। पार्टी में रणबीर-दीपिका ब्लैक आउटफिट में ट्वीनिंग करते दिखाई दिए। फिल्म की कास्ट के अलावा इस पार्टी में सिद्धार्थ राॅय कपूर, कुणाल रॉय कपूर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और म्यूजिशियन प्रीतम भी शामिल हुए। इस रियूनियन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैंस ने स्टारकास्ट की काफी तारीफ की। वहीं कुछ यूजर्स ने फिल्म के दूसरे पार्टी की डिमांड की।


View this post on Instagram

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

अयान मुखर्जी की खास पोस्ट

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा क्या जल्दी-जल्दी बड़े हो गए सब। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या फिल्म का पार्ट 2 बन सकता है। वहीं अयान मुखर्जी ने बीते दिन ये जवानी है दीवानी का एक वीडियो शेयर किया था। फिल्म के 10 साल पूरे होने पर उन्होंने एक खास कैप्शन लिखा 'YJHD मेरा दूसरा बच्चा है, मेरे दिल का टुकड़ा और मेरी आत्मा है। आज 10 साल का हो गया। मुझे लगता है कि इतने सालों के बाद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस फिल्म को बनाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक था। हमने इसके साथ जो हासिल किया, इसकी कमियों और खूबियों के साथ मेरे लिए बहुत बड़ा गर्व है।'

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)