• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aamir Khan Daughter: आमिर खान की बेटी आइरा की शादी की तैयारियां शुरू, बाॅलीवुड सितारे नहीं होंगे शामिल

आमिर जल्द ही ससुर बनने वाले हैं, जिसे लेकर वे काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि आइरा ने बीते साल नवंबर में अपने व्बाॅयफ्रेंड नूपुर से सगाई की थी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 14 Sep 2023 02:07:20 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 Sep 2023 02:07:20 PM (IST)
Aamir Khan Daughter: आमिर खान की बेटी आइरा की शादी की तैयारियां शुरू, बाॅलीवुड सितारे नहीं होंगे शामिल
aamir khan daughter wedding

HighLights

  1. बीते साल ईरा ने की थी सगाई।
  2. 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेगी ईरा।
  3. पर्सनली शादी की तैयारियां देख रहे हैं आमिर खान।

Aamir Khan- Reena Dutta’s Daughter Ira Khan to Get Married: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। आमिर की बेटी आइरा खान अपने मंगेतर नूपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आइरा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वेडिंग डेट से लेकर वेन्यू तक सब कुछ फाइनल हो चुका है। आमिर जल्द ही ससुर बनने वाले हैं, जिसे लेकर वे काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि आइरा ने बीते साल नवंबर में अपने व्बाॅयफ्रेंड नूपुर से सगाई की थी। सगाई के फंक्शन को आमिर ने काफी प्राइवेट रखा था। मीडिया को भी आमिर ने फंक्शन की भनक तक नहीं लगने दी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

आइरा की शादी होगी काफी प्राइवेट

सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थीं। इन फोटोज में आमिर खान और उनके परिवार के सदस्य नजर आए थे। इस बार आमिर के घर में शादी का ग्रैंड फंक्शन होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आइरा खान और नुपूर शिखरे की शादी की डेट भी डिसाइड हो चुकी है। दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। आइरा के एक करीबी के अनुसार, ये कपल 3 जनवरी को पहले कोर्ट मैरिज करेगा। इसके बाद दोनों रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। कपल उदयपुर में एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान किया है। शादी का यह फंक्शन तीन दिनों तक चलेगा।


View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही हैं आइरा

शादी के इन फंक्शन में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। आइरा की शादी के फंक्शन्स काफी प्राइवेट होने वाले हैं। इतना ही नहीं इस शादी में बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल नहीं होंगे। मीडिया को मिली जानकारी में यह बताया गया है कि आमिर खान अपनी बेटी की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शादी की सभी तैयारियां आमिर खुद पर्सनली देख रहे हैं। बता दें कि आइरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। वहीं, आमिर के होने वाले दामाद नूपुर शिखरे की बात करें, तो वे एक फिटनेस ट्रेनर हैं। आइरा और नूपुर की मुलाकात जिम ट्रेनिंग के दौरान हुई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)