• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaradhya Bachchan Birthday: 12 साल की हुई ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन, शेयर की क्यूट फोटोज

आराध्या पूरे 12 साल की हो चुकी हैं। ऐसे में इस खास दिन पर कपल ने अपनी बेटी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आराध्या की कुछ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 17 Nov 2023 11:52:02 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Nov 2023 11:52:02 AM (IST)
Aaradhya Bachchan Birthday: 12 साल की हुई ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन, शेयर की क्यूट फोटोज
aishwarya abhishek inta post

HighLights

  1. 16 नवंबर को ऐश्वर्या और अभिषेक की लाडली आराध्या का जन्मदिन था।
  2. फोटो में नन्ही आराध्या अपने पापा की गोद में बैठी नजर आ रही हैं।
  3. ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी एक प्यार भरा मैसेज लिखा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Aaradhya Bachchan Birthday: बॉलीवुड की पॉपुलर और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की जोड़ी आए दिन स्पाॅट होती रहती हैं। आराध्या फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। वे भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। 16 नवंबर को ऐश्वर्या और अभिषेक की लाडली आराध्या का जन्मदिन था। आराध्या पूरे 12 साल की हो चुकी हैं। ऐसे में इस खास दिन पर कपल ने अपनी बेटी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आराध्या की कुछ खास फोटोज शेयर की है। साथ ही प्यार भरा नोट भी लिखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

अभिषेक ने शेयर की क्यूट तस्वीरें

अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक क्यूट सी अनसीन फोटो शेयर की है। आराध्या की ये फोटोज उस समय की है, जब वे काफी छोटी थीं। नन्ही आराध्या अपने पापा की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर की फ्रॉक में आराध्या काफी क्यूट लग रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा, "मेरी लिटिल प्रिंसेस को जन्मदिन मुबारक हो। मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।" वहीं, ऐश्वर्या ने अपनी लाडली के साथ सेल्फी शेयर की है, जिसमें आराध्या ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी हुई है। ये फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।


View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

ऐश्वर्या ने लिखा प्यार भरा नोट

इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी एक प्यार भरा मैसेज लिखा है, "मैं आपको असीम रूप से, बिना शर्त, हर चीज से ऊपर प्यार करती हूं, मेरी डार्लिंग एंजल आराध्या। आप मेरी जिंदगी का पूर्ण प्यार हैं। मैं आपके लिए सांस लेती हूं, माय सोल। आपके 12वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। गाॅड ब्लेस यू। ऐसे रहने के लिए थैंक्यू। मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। आप सबसे बेस्ट हैं।"