Aarti Chabria ने गुपचुप शादी कर ली है। आरती ने मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड विशारद बीडेसी के साथ सात फेरे ले लिए हैं। यह शादी 24 जून को हुई थी मगर उन्होंने इसकी कानोंकान ख़बर नहीं लगने दी और अब इसकी घोषणा इंस्टाग्राम पर की है। आरती के पति शारद पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेट हैं। जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें आरती शादी के जोड़े में काफ़ी ख़ूबसूरत और खुश दिख रही थीं।
Aarti Chabria ने शादी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा है 'अनुमान लगाइए किसकी शादी हुई है। कृपया हमें अपना आशीर्वाद दीजिए।'
A post shared by Aarti Chabria (@aartichabria) on
बता दें कि आरती ने इसी साल मार्च में सगाई की थी। इस सगाई में उनके नज़दीक़ी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल थे। आरती के पति विशारद मॉरीशस में रहते हैं। टीवी एक्टर शीना बजाज और रोहित पुरोहित शादी में शामिल हुए थे। आरती, शीना की कज़िन हैं। शादी के बाद आरती मुंबई में ही रहेंगी, ताकि अपना काम जारी रख सकें। उनके पति भी मुंबई शिफ्ट हो सकते हैं।
36 साल की आरती ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। बॉलीवुड में उनका डेब्यू राजकुमार संतोषी की फ़िल्म लज्जा से हुआ था। 2002 में वो अक्षय कुमार के साथ आवारा पागल दीवाना में नज़र आई थीं। हिंदी सिनेमा में आरती आख़िरी बार 2010 की फ़िल्म दस तोला में दिखाई दी थीं। आरती छाबड़िया ने स्टंट रिअलिटी शो ख़तरों के खिलाड़ी का चौथा सीजन भी जीता था।