Aashram 3 में पम्मी पहलवान के बाबा निराला यूं हीं नहीं हैं दीवाने, Bold Photos देखकर हार जाएंगे अपना दिल
अदिति पोहनकर ने आश्रम वेबसीरीज में पम्मी पहलवान का किरदार निभाया है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। उनकी बोल्ड इमेज और सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अदिति का करियर आश्रम से ऊंचाइयों पर पहुंचा और वह नेटफ्लिक्स की शी सीरीज में भी नजर आईं।
Publish Date: Fri, 28 Feb 2025 04:52:56 PM (IST)
Updated Date: Sat, 01 Mar 2025 02:07:46 PM (IST)
आश्रम 3 की पम्मी के बोल्ड फोटोज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्रामHighLights
- अदिति ने "आश्रम" में पम्मी पहलवान का किरदार निभाया।
- सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटोज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग।
- इंस्टाग्राम पर अदिति पोहनकर के 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। आश्रम पॉपुलर वेबसीरीज में से एक है। इसके तीनों सीजन काफी सफल रहे थे। अब इसके तीसरे सीजन का पार्ट-2 भी रिलीज हो गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बार की कहानी में सस्पेंस कूट-कूटकर भरा गया है।
2020 में रिलीज हुए पहले सीजन से ही दर्शन इस वेबसीरीज से जुड़ गए थे। इसमें बाबा निराला का मुख्य किरदार बॉबी देओल ने निभाया है। उनको इस अवतार में देखकर फैंस चौक गए थे। इस वेबसीरीज ने उनके करियर को नई ऊंचाइयां दी।
उनके अलावा एक किरदार और है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, वो है पम्मी पहलवान। आश्रम में पम्मी पहलवान का किरदार अदिति पोहनकर (Aaditi Pohankar) ने निभाया है।
रियल लाइफ में 'पम्मी पहलवान' का जलवा
![naidunia_image]()
आश्रम (Aashram Season 3 Part 2) में पम्मी के किरदार में अदिति पोहनकर ने एक गांव की लड़की का किरदार निभाया है। वह ग्रामीण लड़की की तरह की वेशभूषा रखती हैं, लेकिन असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं। उनकी बोल्डनेस को देखकर चाहने वाले आहें भरते हैं।
![naidunia_image]()
अदिति पोहनकर की इंस्टाग्राम पर बोल्ड फोटोज (Aaditi Pohankar Bold Photos)
![naidunia_image]()
- अदिति पोहनकर 28 साल की हैं। आश्रम सीरीज से ही उनका करियर चमका है। इसमें उनके बोल्ड अंदाज को देख बाबा निराला ही नहीं, दर्शक भी दीवाने हो गए थे। उनकी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलैरटी है। वह अपनी बोल्ड फोटोज डालती रहती हैं, जिसको फैंस काफी पसंद करते हैं।
![naidunia_image]()
- आश्रम की पम्मी पहलवान को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद करते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1.1 मिलियन चाहने वाले हैं। ये सभी लोग उनके फोटोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
![naidunia_image]()
अदिति पोहनकर की मूवीज और सीरीज (Aaditi Pohankar Movies And Web Series)
![naidunia_image]()
अदिति पोहनकर का फिल्मी करियर शानदार चल रहा है। उनको आश्रम वेबसीरीज से काफी लोकप्रियता मिली। उन्होंने नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज शी (She Web Series) में भी काम किया। उन्होंने इसमें काफी बोल्ड सीन्स शूट किए थे। वह तमिल फिल्में जेमिनी गणेशनम सुरुली राजनम और स्टार में भी दिखाई दी हैं।