• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adipurush: आदिपुरुष के मेकर्स पर भड़के महाभारत के धृतराष्ट्र, नहीं पसंद आए टपोरी डायलॉग

बीआर चोपड़ा की महाभारत में धृतराष्ट्र का किरदार निभाने वाले गिरिजा शंकर ने आदिपुरुष पर अपने रिएक्शन दिए हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 24 Jun 2023 01:08:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Jun 2023 01:08:19 PM (IST)
Adipurush: आदिपुरुष के मेकर्स पर भड़के महाभारत के धृतराष्ट्र, नहीं पसंद आए टपोरी डायलॉग

Adipurush Controversy: आदिपुरुष को लेकर आए दिन कोई न कोई विवाद बढ़ रहा है। फिल्म के डायलाॅग्स को लेकर काफी विरोध किया गया था। फिल्म की कंट्रोवर्सी का असर इसकी कमाई पर साफ दिख रहा है। आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता ही जा रहा है। आदिपुरुष के डायलाॅग्स और ग्राफिक्स को लेकर दर्शकों ने अपना मन फिल्म से हटा लिया है। रामायण और महाभारत के स्टार्स भी फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। कुछ समय पहले ही महाभारत के युधिष्ठिर यानी गजेंद्र चौहान ने आदिपुरुष के मेकर्स पर निशाना साधा था। वहीं अब बीआर चोपड़ा की महाभारत के धृतराष्ट्र यानी गिरिजा शंकर ने आदिपुरुष के मेकर्स पर सवाल उठाए हैं।

naidunia_image

टपोरी भाषा की जरूरत नहीं थी

गिरिजा शंकर का कहना है कि फिल्म में टपोरी भाषा का प्रयोग किए जाने की जरूरत नहीं थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा है कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप को जरूर देखा है। गिरिजा शंकर ने आदिपुरुष में इस्तेमाल किए गए डायलाॅग्स पर नाराजगी जताई है। उनका कहना था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे किस तरह इस पर रिएक्ट करें। हनुमान जी या फिर बाकी कोई भी किरदार इस तरह की भाषा में कैसे बात कर सकते हैं।


naidunia_image

मेकर्स पर उठाए सवाल

गिरिजा शंकर को लगता है कि मेकर्स इससे काफी बेहतर तरीके से बना सकते थे। फिल्म में टपोरी भाषा को डालना बिल्कुल भी जरूरी नहीं था। बता दें कि गिरिजा शंकर एक दिग्गज कलाकार हैं, जो अमेरिका में रहते हैं। काम के सिलसिले में वे इंडिया आना-जाना करते हैं। गिरिजा शंकर के मुताबिक आदिपुरुष फिल्म में और अच्छी भाषा का इस्तेमाल किया जा सकता था। एक्टर से पहले भी आदिपुरुष को लेकर रामायण के राम अरुण गोविल, मुकेश खन्ना समेत कई सितारे अपना रिएक्शन दे चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)