• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kishore kumar से शादी के बाद भी मिथुन चक्रवर्ती के प्यार में पड़ गई थी Yogeeta Bali, जानिए क्या थी पूरी लव स्टोरी

मिथुन और योगिता बाली की जोड़ी फिल्मों में काफी पसंद की जाती थी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताया था, ऐसे में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। 'ख्...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 02:05:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Jun 2024 02:05:29 PM (IST)
Kishore kumar से शादी के बाद भी मिथुन चक्रवर्ती के प्यार में पड़ गई थी Yogeeta Bali, जानिए क्या थी पूरी लव स्टोरी
योगिता बाली और मिथुन चक्रवर्ती की शादी से जुड़ा किस्सा

HighLights

  1. किशोर कुमार से 20 साल छोटी थीं योगिता बाली
  2. मिथुन चक्रवर्ती के साथ बढ़ने लगी थी नजदीकियां
  3. योगिता बाली के साथ मिथुन चक्रवर्ती की दूसरी शादी थी

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Yogeeta Bali Love Story: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस योगिता बाली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रही थीं। किशोर कुमार संग उनकी शादी और मिथुन चक्रवर्ती संग उनका अफेयर काफी चर्चा का विषय रहा था। योगिता बाली का परिवार पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव था। योगिता बाली की लव लाइफ से जुड़े कुछ किस्से बाॅलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम के यूट्यूब चैनल पर उनके बेटे होशांग गोविल ने शेयर किए हैं।

naidunia_image

स्टार परिवार में जन्मी थीं योगिता

योगिता बाली का जन्म 1952 में हुआ था। उनके माता और पिता दोनों ही हिंदी सिनेमा में काम कर चुके थे। उनके पिता पहले से ही शादीशुदा थे, जब योगिता बहुत छोटी थीं, तो उनके पिता अपने इस परिवार को छोड़कर अपने पहले परिवार के पास पाकिस्तान चले गए थे।


naidunia_image

ऐसे में योगिता की फैमिली के हालात खराब होने लगे। इसे देखते हुए उन्होंने पढ़ाई छोड़कर इंडस्ट्री में कदम रखने का फैसला लिया। योगिता अपने अंकल शम्मी कपूर और आंटी गीता बाली की तरह ही स्टार बनना चाहती थीं।

naidunia_image

शादी के कुछ साल में ही हो गया डिवोर्स

योगिता का परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा होने का कारण उन्हें सिनेमा में एंट्री लेने के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। उन्हें अपनी पहली फिल्म अमिताभ बच्चन के अपोजिट मिली। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया।

naidunia_image

इसके बाद उनकी मुलाकात मशहूर सिंगर और एक्टर किशोर कुमार से हुई। 1976 में दोनों ने शादी की। योगिता, किशोर कुमार से उम्र में 20 साल छोटी थीं। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन होने लगी और 1978 में उनका डिवोर्स हो गया।

naidunia_image

मिथुन और श्रीदेवी के अफेयर की खबरें

इस समय योगिता बाली, मिथुन चक्रवर्ती के साथ कई फिल्में कर रही थीं। दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और 1979 में उन्होंने शादी कर ली। यह मिथुन की दूसरी शादी थी। योगिता बाली और मिथुन चक्रवर्ती के चार बच्चे हैं। मिथुन और योगिता की शादी से किशोर कुमार खुश नहीं थे।

naidunia_image

उन्होंने फैसला किया कि वे मिथुन की फिल्मों के लिए गाने नहीं गाएंगे। एक समय ऐसा आया जब मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। योगिता बाली ने 1989 के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी।

naidunia_image