• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambani House Ganesh Pujan: अंबानी की गणेश पूजा में ऐश्वर्या और आराध्या ने लूटी लाइमलाइट, रेखा का लुक देख उड़े सबके होश

हर बार की तरह इस बार भी अंबानी परिवार की गणपति पूजा में लगभग सभी सितारे पहुंचे। कई सेलेब्स अपने पार्टनर के साथ तो कई ने अपने परिवार के साथ एंट्री मारी...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 20 Sep 2023 12:19:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 Sep 2023 12:22:02 PM (IST)
Ambani House Ganesh Pujan: अंबानी की गणेश पूजा में ऐश्वर्या और आराध्या ने लूटी लाइमलाइट, रेखा का लुक देख उड़े सबके होश
Aaradhya Bachchan outfit

HighLights

  1. बीते दिन अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया था।
  2. अंबानी परिवार की गणपति पूजा में लगभग सभी सितारे पहुंचे।
  3. ऐश्वर्या और आराध्या की जोड़ी ट्विंनिंग करते दिखाई दीं।

Ambani House Ganesh Pujan: हाल ही में मुकेश अंबानी के घर हुआ गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं। बीते दिन अंबानी परिवार के मुंबई स्थित आलीशान बंगले एंटीलिया में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया था। हर बार की तरह इस बार भी अंबानी परिवार की गणपति पूजा में लगभग सभी सितारे पहुंचे। कई सेलेब्स अपने पार्टनर के साथ तो कई ने अपने परिवार के साथ एंट्री मारी। इस सेलिब्रेशन में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या बच्चन ने लाइमलाइट बटोरी। दोनों की एंट्री और आउटफिट बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आराध्या और ऐश्वर्या की जोड़ी

ऐश्वर्या और आराध्या की जोड़ी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर दोनों ट्विंनिंग करते दिखाई दीं। मां-बेटी की जोड़ी ने खूबसूरत सा पटियाला सूट पहना हुआ था। ऐश्वर्या ने इस दौरान ब्लू कलर का सूट पहना था। वहीं, आराध्या ने येलो कलर का एथनिक वियर पहना हुआ था। दोनों के आउटफिट का डिजाइन एक जैसा था। इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय और आराध्या ने मोजड़ी जुत्ती भी पेयर-अप की थी। आराध्या ने पीच कलर का एक पोटली बैग लिया हुआ था। मां-बेटी की इस जोड़ी ने पैपराजी को पोज भी दिए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रेखा की खूबसूरती ने जीता दिल

बता दें कि अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में रेखा ने भी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 68 के उम्र में भी रेखा की ब्यूटी ने सभी को अपना दीवाना बना दिया। एक्ट्रेस अपने पॉपुलर लुक कांजीवरम साड़ी में दिखाई दीं। गोल्डन कलर की बॉर्डर वाली इस साड़ी में रेखा काफी खूबसूरत लग रही थीं। रेखा ने भरी चूड़ियां और हैवी ज्वेलरी भी पहन रखी थी। पैपराजी को उन्होंने अपनी सुंदर स्माइल के साथ कई पोज दिए। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, गौरी खान, करण जौहर, अजय देवगन, रोहित शेट्टी, विक्की कौशल, करिश्मा कपूर समेत कई सितारे पहुंचे।