• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़े पर्दे पर फिर देखने को मिलेगी अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की जोड़ी, लेकर आ रहे हैं एक्शन थ्रिलर मूवी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार जल्द ही मोहित सूरी की अपकमिंग फिल्म में लीड रोल प्ले कर सकते हैं। मोहित सूरी की ये फिल्म एक्शन थ्रिलर होने वा...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 16 Sep 2023 04:19:21 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Sep 2023 05:56:23 PM (IST)
बड़े पर्दे पर फिर देखने को मिलेगी अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की जोड़ी, लेकर आ रहे हैं एक्शन थ्रिलर मूवी
akshay kumar rohit shetty movie

HighLights

  1. सूर्यवंशी फिल्म से अक्षय रोहित की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बने।
  2. मोहित सूरी के साथ काम करेंगे अक्षय और रोहित।
  3. मोहित सूरी की ये फिल्म एक्शन थ्रिलर होने वाली है।

Akshay Kumar-Rohit Shetty Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी की जोड़ी ने साल 2021 में कमाल कर दिया था। दोनों की जोड़ी में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म से अक्षय रोहित की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बने। दोनों के पेयर में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब दोनों कलाकार एक बार फिर साथ आ रहे हैं। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, 'आशिकी 2' फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। जिसमें निर्माता रोहित और कलाकार अक्षय कुमार होंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

सूर्यवंशी के बाद फिर साथ आएंगे नजर

अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्मों को देखते हुए हर फिल्म निर्माता उनके साथ काम करना चाहता है। अक्षय जैसे शानदार एक्टर पर कई प्रोड्यूसर पैसा लगाने को तैयार रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार जल्द ही मोहित सूरी की अपकमिंग फिल्म में लीड रोल प्ले कर सकते हैं। मोहित सूरी की ये फिल्म एक्शन थ्रिलर होने वाली है। जिसमें अक्षय एक्शन अवतार में नजर आ सकते हैं। एक्शन सीक्वेंस की जिम्मेदारी रोहित शेट्टी के कंधों पर ही होगी। बताया जा रहा है कि मोहित सूरी कि इस फिल्म का निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर तले किया जाएगा।


View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

मोहित सूरी के साथ अक्षय-रोहित करेंगे काम

हालांकि, इसे लेकर फिल्म मेकर की ओर से किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी स्टार्स और मेकर्स के बीच इसे लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। फिल्म की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही फिल्म 'मिशन रानीगंज' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी है। फिल्म एक रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। 'मिशन रानीगंज' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)