• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt Birthday: पहली ही फिल्म के बाद ये गलती कर गई थीं आलिया भट्ट, फिर इस एक कदम ने बदल दी लोगों की सोच

आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से की थी। इस फिल्म को पाने के लिए आलिया को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 11:35:29 AM (IST)Updated Date: Fri, 15 Mar 2024 12:06:47 PM (IST)
Alia Bhatt Birthday: पहली ही फिल्म के बाद ये गलती कर गई थीं आलिया भट्ट, फिर इस एक कदम ने बदल दी लोगों की सोच
Alia Bhatt Birthday

HighLights

  1. आलिया ने उड़ता पंजाब, राजी, गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी कई हिट फिल्म्स दी हैं।
  2. उन्होंने एक चैंलेज भी पूरा किया था, जो रणबीर कपूर से जुड़ा हुआ था।
  3. संजय लीला भंसाली ने आलिया को सफेद साड़ी और लाल बिंदी लगाकर आने के लिए कहा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Alia Bhatt Birthday: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली आलिया ने उड़ता पंजाब, राजी, गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी कई हिट फिल्म्स दी हैं। आलिया के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको एक्ट्रेस से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं। बता दें कि आलिया एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

ऐसे मिली थी आलिया को पहली फिल्म

आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से की थी। इस फिल्म को पाने के लिए आलिया को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया के साथ-साथ करीब 500 और लड़कियों ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। आलिया को इस फिल्म के लिए फाइनल करने से पहले मेकर्स ने उनके सामने शर्त रखी थी कि फिल्म के लिए उन्हें 16 किलो वजन कम करना होगा। इसे एक्ट्रेस मान लिया और करके दिखाया।


naidunia_image

रणबीर कपूर से जुड़ा चैलेंज किया पूरा

स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से आलिया का एक और किस्सा जुड़ा हुआ है। इस किस्से को करण जौहर कई बार शेयर कर चुके हैं। दरअसल, फिल्म के आलिया ने ऑडिशन तो दिया ही था, साथ ही आई हेट लव स्टोरी फिल्म के गाने बहारा पर डांस करके दिखाया था। उन्होंने एक चैंलेज भी पूरा किया था, जो रणबीर कपूर से जुड़ा हुआ था। स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म के लिए उन्होंने वेक अप सिड में आयशा यानी कोंकणा सेन शर्मा का डायलॉग बोलना था और एक्ट भी करके दिखाना था। इस फिल्म में रणबीर ने लीड रोल प्ले किया था।

naidunia_image

शाहरुख के साथ काम करने का मिला मौका

आलिया को गौरी शिंदे की फिल्म डियर जिंदगी में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला था। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी। फिल्म के एक सीन में आलिया और शाहरुख, गोवा की सड़क पर साइकिल चलाते हुए नजर आते हैं। इस फिल्म ने उस रोड को पॉप कल्चर में इतना पॉपुलर कर दिया कि रास्ते का नाम ही बदलकर डियर जिंदगी रोड रख दिया गया। इस रोड़ को आप गूगल मैप पर भी ढूंढ सकते हैं।

naidunia_image

संजय लीला भंसाली ने ऑफर की फिल्म

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी एक बेहतरीन फिल्म है। फिल्म से आलिया को उम्मीद नहीं थी कि उनका ये किरदार आइकॉनिक बन जाएगा। इतने शानदार किरदार को आलिया ने बहुत अच्छे से निभाया। संजय लीला भंसाली ने उन्हें इस फिल्म के लिए चुना। फिल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली को आलिया की आंखें काफी पसंद आईं। जिसके बाद उन्होंने आलिया को सफेद साड़ी और लाल बिंदी लगाकर आने के लिए कहा।

naidunia_image

आलिया को भंसाली की ये बात काफी अजीब लगी, क्योंकि इंशाल्लाह फिल्म में इस लुक का कोई लेना-देना नहीं था। दरअसल, भंसाली आलिया का गुपचुप टेस्ट ले रहे थे। जब आलिया एकदम वैसे ही लुक के साथ आईं, तो संजय को वे उनकी फिल्म के लिए परफेक्ट लगीं। इसी के बाद उन्होंने गंगूबाई काठियावाड़ी की स्क्रिप्ट तैयार कर ली और आलिया को ऑफर कर दी। इंशाअल्लाह फिल्म के लिए बनाया गया सेट गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के लिए इस्तेमाल किया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

अच्छे खासे करियर में कर गई ये गलती

आलिया का एक किस्सा काफी दिलचस्प है। इस किस्से की वजह से उन्हें इंटरनेशल पाॅपुलैरिटी मिली। एक बार आलिया सिंगापुर एयरपोर्ट पर थीं, तभी कुछ लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। एक्ट्रेस को लगा कि ये उनके फैंस हैं, लेकिन बाद में आलिया को पता चला कि वे उन लोगों के बीच उन पर बने एक मीम के कारण पॉपुलर थीं। दरअसल, करण जौहर के शो में एक बार आलिया ने बड़ी गलती कर दी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

इस कारण फेमस हो गई थीं आलिया

कॉफी विद करण के रैपिड फायर में आलिया से भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया था, इसके जवाब में उन्होंने पृथ्वीराज चौहान का नाम दिया था। उस समय भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर आलिया का काफी मजाक उड़ा था। विदेशों में भी लोग उन्हें उनके जोक्स के लिए जानने लगे थे। सिंगापुर में जो लोग उनसे मिलने पहुंचे थे, वो आलिया को उनकी फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि इस ट्रोलिंग के लिए जान रहे थे। लोग उन्हें एयरपोर्ट पर देखने पहुंचे थे।

इस घटना से आलिया काफी आहत हुई थीं। एक्ट्रेस को काफी बुरा लगा था कि उन्होंने एआईबी के साथ एक वीडियो बनाने का फैसला किया। इसके बाद जीनियस ऑफ द ईयर के नाम से आए एक वीडियो में आलिया अपनी अक्लमंदी दिखाते नजर आ रही थीं। यह वीडियो खूब वायरल हुआ था।