एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। Ameesha Patel Dance Video: बॉलीवुड सितारों के सिर दीपावली का खुमार चढ़ हुआ है। एक के बाद एक सेलिब्रिटी अपने घर पर पार्टी रख रहे हैं। जहां कलाकार पहुंचकर चार चांद लगा रहे हैं। इस बीच इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें गदर एक्ट्रेस अमीषा पटेल डांस करती नजर आई। इस वीडियो में एक्ट्रेस के साथ कुछ और सेलेब्स पर नाचते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में अमीषा पटेल येलो साड़ी, हील्स और गले में सुंदर हार पहने दिखाई दे रही है। उनका ये एथनिक लुक लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। पार्टी में सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का लेके प्रभू का नाम सॉन्ग बज रहा है। जिस पर एक्ट्रेस ठुमके लगा रही हैं। वहीं, पार्टी में मौजूद और लोग भी पार्टी में झूमते दिख रहे हैं।
ये साल अमीषा पटेल के लिए बेहद खास रहा। उनकी फिल्म गदर 2 रिलीज हुई। जिसमे बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस मूवी ने एक हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। गदर 2 आठ सप्ताह तक सिनेमाघरों में चली और 525.45 करोड़ का बिजनेस किया।
गदर 2 में एक बार फिर अमीषा पटेल ने सकीना के रोल में जादू बिखेर दिया। वो एक्टिंग और बॉलीवुड से कई सालों से गायब थी। उन्होंने अपने करियर में खूब हिट फिल्में दी। उनकी पहली फिल्म 'कहो न प्यार है' सुपर हिट थी।