• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amir Khan Special: इस फिल्म के एक सीन के लिए 12 दिन तक नहीं नहाए थे आमिर खान, ये थी खास वजह

एक बार आमिर की एक्स वाइफ किरण राव ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आमिर की लाइफ के कई खुलासे किए थे।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 06 May 2023 01:11:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 May 2023 03:03:59 PM (IST)
Amir Khan Special: इस फिल्म के एक सीन के लिए 12 दिन तक नहीं नहाए थे आमिर खान, ये थी खास वजह

Amir Khan Special: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस आमिर खान एक बेहतरीन एक्टर हैं। आमिर ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में की हैं। वे हर फिल्म में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेते हैं। अलग-अलग फिल्मों में आमिर के अब तक कई अवतार दर्शकों को देखने को मिले हैं। आज हम आपको उनकी एक फिल्म का मजेदार किस्सा बताने जा रहे हैं। जिसे आप सुनेंगे तो हंसने के साथ-साथ हैरान भी होंगे। आमिर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कयामत से कयामत फिल्म से की थी। जिसके बाद से एक्टर तीन दशकों से लगातार लोगों को मनोरंजन कर रहे हैं।

naidunia_image

12 दिन तक न नहाने का लिया था फैसला

आज हम आपको आमिर की एक फिल्म का ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे काफी कम लोग जानते होंगे। दरअसल एक बार आमिर की एक्स वाइफ किरण राव ने करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में आमिर की लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए थे।


naidunia_image

इस दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि आमिर का नहाना बिल्कुल पसंद नहीं है। इस वजह से वे जब फिल्म गुलाम की शूटिंग कर रहे थे तो वे 12 दिनों तक नहीं नहाए थे। फिल्म में एक सीन था जो काफी लंबा था, उस सीन को करने में 12 दिन लगे थे।

naidunia_image

सीन को परफेक्ट बनाने के लिए ये किया

दरअसल हुआ की फिल्म गुलाम का क्लाइमैक्स सीन शूट होना था। इस सीन में विलेन बने शरद सक्सेना आमिर के किरदार की जमकर धुनाई करते हैं। आमिर नहीं चाहते थे कि बार-बार उनका मेकअप किया जाए। इसलिए वे 12 दिन तक बिना नहाए रहे थे और सीन को पूरा शूट किया था।

naidunia_image

उस सीन में आमिर ने चेहरे पर काफी गंदगी लग जाती है, लेकिन सीन पूरा शूट नहीं हो पाता है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपने सीन को परफेक्ट बनाने के लिए न नहाने की कसम खाई थी।

naidunia_image

इस फिल्म का ट्रेन में हुआ एक सीन बॉलीवुड के फेमस ट्रेन सीन्स में से एक है। इस सीन की उस समय काफी तारीफ भी हुई थी। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था।

naidunia_image