• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan ने खराब स्वास्थ्य की खबरों को बताया फेक न्यूज, अभिषेक के साथ मैच देखते हुए स्पॉट

अमिताभ बच्चन ने जानकारी है कि वह नियमित जांच के लिए कोकिलाबेन अस्पताल गए थे।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 01:20:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Mar 2024 08:48:58 AM (IST)
Amitabh Bachchan ने खराब स्वास्थ्य की खबरों को बताया फेक न्यूज, अभिषेक के साथ मैच देखते हुए स्पॉट
amitabh bachchan health

HighLights

  1. उन्हें हाई सिक्योरिटी के साथ अस्पताल ले जाया गया था।
  2. पिछले काफी दिनों से अमिताभ का शेड्यूल काफी बिजी चल रहा था।
  3. बिजी शेड्यूल के कारण अमिताभ की सेहत पर काफी असर पड़ा।

पीटीआई, मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को अपनी खराब तबीयत संबंधित खबरों को फेक न्यूज कहकर खारिज कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले यह खबर आई थी कि अमिताभ के पैर में खून का थक्का जमने के कारण एंजियोप्लास्टी की गई है। लेकिन अमिताभ बच्चन ने खुद अब इन खबरों को भ्रामक बताया है। इन फेक न्यूज के वायरल होने के बाद शुक्रवार को उनके शुभचिंतकों व प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य के लेकर चिंता जताई थी।

इंटरनेट मीडिया में यह दावा किया गया था कि 81 वर्षीय अमिताभ बच्चन को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि अस्तपताल की ओर से इस संबंध में कोई पुष्टि भी नहीं की गई थी।


नियमित जांच के लिए गए थे अमिताभ

T 4951 - Humbled by the immense knowledge that the GREAT SACHIN possess about the game of Cricket .. spent such valuable time in the evening FINALS of the ISPL .. pic.twitter.com/CuwHiSBd3M

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 15, 2024

अमिताभ बच्चन ने जानकारी है कि वह नियमित जांच के लिए कोकिलाबेन अस्पताल गए थे। इस बीच अटकलों का बाजार गर्म हो गया। इसके बाद अमिताभ ने शुक्रवार को दोपहर में इंटरनेट मीडिया पर एक संदेश पोस्ट किया था, जिसमें कहा कि आप सभी का हमेशा आभार। इसके 1 घंटे बाद उन्होंने 'स्ट्रीट प्रीमियर लीग' के लिए बेटे अभिषेक की 'माझी मुंबई' टीम पर एक प्रचार वीडियो डाला। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन गुरुवार रात दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आइएसपीएल) मैच के दौरान देखे गए थे।

अमिताभ के स्वास्थ्य की चिंता

गौरतलब है कि साल 2022 में कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग करते समय भी अमिताभ चोटिल हो गए थे। उनके पैर की नस एक मेटल के टुकड़े से कट गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। साल 2020 में बिग बी कोविड से संक्रमित हो गए थे। साल 2022 में वे दूसरी बार कोविड पाॅजिटिव हो गए थे, जिसके बाद वे दो महीने तक हाॅस्पिटल में एडमिट थे। 'कुली' फिल्म का किस्सा तो सभी जानते हैं। फिल्म की सेट पर एक्शन सीन के दौरान एक्टर पुनीत इस्सर ने उन्हें पेट में जोरदार मुक्का मार दिया था। इसके बाद उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। अमिताभ की इमरजेंसी सर्जरी की गई, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ।

(डिसक्लेमर : ताजा जानकारी के बाद इस खबर को अपडेट किया गया है)