• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुपचुप तरीके से हुई थी Amitabh Bachchan और जया की शादी, पड़ोसियों को भी नहीं लगने दी थी खबर

बिग बी के पिता हरिवंश राय बच्चन ने इस बात का पूरा ध्यान रखा था कि उनके आस पड़ोस में बेटे की शादी की खबर बिल्कुल भी किसी को न पता चले।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 12:18:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Apr 2024 12:18:43 PM (IST)
गुपचुप तरीके से हुई थी Amitabh Bachchan और जया की शादी, पड़ोसियों को भी नहीं लगने दी थी खबर
सिर्फ पांच बाराती लेकर पहुंचे थे अमिताभ बच्चन

HighLights

  1. जया पहले से ही अमिताभ की एक्टिंग से काफी इंप्रेस थीं।
  2. अमिताभ बच्चन ने यह सोच लिया था कि वे जया बच्चन संग ही शादी करेंगे।
  3. अमिताभ और जया की लव स्टोरी भी काफी फेमस है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Amitabh-Jaya Wedding: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी 3 जून 1973 में हुई थी। अमिताभ और जया ने पहली बार फिल्म गुड्डी में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में जया भादुड़ी लीड रोल में नजर आई थीं और अमिताभ एक छोटे से रोल में नजर आए थे। उस समय अमिताभ और जया की दोस्ती इतनी गहरी नहीं हुई थी। कहा जाता है कि जया पहले से ही अमिताभ की एक्टिंग से काफी इंप्रेस थीं। बिग बी का रुझान तब जया बच्चन की ओर बढ़ा, जब वे जंजीर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

naidunia_image

फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही लिया शादी का फैसला

जंजीर फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन ने यह सोच लिया था कि वे जया बच्चन संग ही शादी करेंगे। अमिताभ और जया की लव स्टोरी भी काफी फेमस है। बॉलीवुड में अच्छी फेम कमाने के बाद भी दोनों की शादी में सिर्फ 5 बाराती ही पहुंचे थे। कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद एक समय आया जब जया की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। ऐसे में उनके साथ कोई काम नहीं करना चाह रहा था। इसके बाद फिल्म जंजीर में अमिताभ बच्चन ने उनके साथ काम किया। फिल्म खत्म होते ही दोनों ने शादी का फैसला ले लिया। इतना नाम कमाने के बाद भी दोनों की शादी में कोई स्टार शामिल नहीं हो पाया।


naidunia_image

इंदिरा गांधी को भी भेजा गया था निमंत्रण

हरिवंश राय बच्चन ने अपनी आत्मकथा दश द्वार से सोपान तक में इस बात का खुलासा किया था। अन्नू कपूर ने भी अपने शो में बताया था कि जया बच्चन और अमिताभ बच्चन दोनों का परिवार भी उस समय चाहता था कि शादी प्राइवेट रहे। इसके कारण उन्होंने ज्यादा लोगों को निमंत्रण नहीं भेजा था। अन्नू ने अपने शो सुहाना सफर में एक किस्सा शेयर करते हुए कहा था कि बिग बी की शादी का न्योता उनके सबसे करीबी दोस्त जगदीश राजन और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भेजा गया था। हालांकि, काम के कारण वे इस शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं।

naidunia_image

सिर्फ पांच बाराती पहुंचे थे शादी में

अमिताभ की शादी में जो पांच लोग बाराती के रूप में पहुंचे थे, उनमें संजय गांधी, करीबी दोस्त जगदीश राजन और प्रसिद्ध लेखक का नाम शामिल था। उन्होंने बिग बी की शादी का मजेदार किस्सा सुनाया। इस शादी में संजय गांधी ने अपने कुछ दोस्तों को भी बुलाया। जया बच्चन को लेने के लिए अमिताभ के घर से सिर्फ तीन गाड़ियां निकली थीं। इनमें एक कार में संजय गांधी और उनके दोस्त, दूसरी कार में जगदीश राजन और उनका परिवार और तीसरी कार में अमिताभ थे। जब अमिताभ की फिल्म जंजीर रिलीज हुई थी, तो वे मंगल बंगले में परिवार संग रहते थे।

naidunia_image

अमिताभ ने कभी नहीं किया प्रपोज

बिग बी के पिता हरिवंश राय बच्चन ने इस बात का पूरा ध्यान रखा था कि उनके आस पड़ोस में बेटे की शादी की खबर बिल्कुल भी किसी को न पता चले। लेकिन जब घर में शानदार लाइटिंग देखी, तो पड़ोसियों ने सवाल किया, इस पर उनके परिवार वालों ने बहाना बनाते हुए कहा कि घर में फिल्म की शूटिंग चल रही है। अमिताभ अपनी बारात लेकर मालाबार हिल तक गए थे। जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी को 50 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन जया ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि अमिताभ ने कभी उन्हें प्रपोज नहीं किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)