• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan Video: दूसरी बार रामलला के दर्शन करने पहुंचे अमिताभ बच्चन, सामने आया वीडियो

बता दें कि अमिताभ बच्चन दोपहर साढ़े तीन बजे एक शो रूम का उद्घाटन करेंगे। वे हाल ही में अयोध्या पहुंचे हैं और उन्होंने रामलला के दर्शन किए हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 11:44:21 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Feb 2024 12:37:07 PM (IST)
Amitabh Bachchan Video: दूसरी बार रामलला के दर्शन करने पहुंचे अमिताभ बच्चन, सामने आया वीडियो
amitabh bachchan ayodhya

HighLights

  1. अमिताभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
  2. इस वीडियो में वे सिक्योरिटी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
  3. वे एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर पहुंचे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Amitabh Bachchan Video: बाॅलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हाल ही में अयोध्या पहुंचे हैं। इससे पहले जब रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य समारोह आयोजित किया गया था, तब भी अमिताभ को न्यौता दिया गया था। अब एक बार फिर वे किसी जरूरी काम से अयोध्या पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वे अयोध्या में अपनी खरीदी हुई जमीन देखने जा सकते हैं। राम मंदिर से निकलते हुए, अमिताभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वे सिक्योरिटी के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे।

अमिताभ ने किए रामलला के दर्शन

बता दें कि अमिताभ बच्चन दोपहर साढ़े तीन बजे एक शो रूम का उद्घाटन करेंगे। वे हाल ही में अयोध्या पहुंचे हैं और उन्होंने रामलला के दर्शन किए हैं। वे एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर पहुंचे। अमिताभ आज ही वापस मुंबई लौट जाएंगे। मौनी अमावस्या होने के कारण अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसे देखते हुए, प्रशासन ने भी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। 17 दिन बाद एक बार फिर अमिताभ ने रामलला का दर्शन किए हैं।


VIDEO | Actor Amitabh Bachchan (@SrBachchan) visits Ayodhya's Ram Mandir to offer prayers.

(Source: Third Party) pic.twitter.com/Q3V3uI6m7k

— Press Trust of India (@PTI_News) February 9, 2024

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए थे शामिल

22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। इस भव्य समारोह में करीब 2000 वीआईवी गेस्ट इनवाईट किए गए थे। इसमें अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे और बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे। दोनों ने रामलला की दर्शन किए और प्रसाद भी लिए। अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया पर रामलला दर्शन की फोटोज भी शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “जय सिया राम।”

Superstar Amitabh Bachchan offers prayers at Ram Temple in Ayodhya pic.twitter.com/QudAMKcxuu

— ANI (@ANI) February 9, 2024