• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant Ambani Birthday: अनंत अंबानी की पार्टी में सलमान खान ने लगाए चार चांद, सिंगर बी प्राक ने दी स्पेशल परफाॅर्मेंस

सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर जामनगर एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रहे हैं। 10 अप्रैल को अनंत अंबानी अपना 29वां जन्मदिन...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 04:37:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Apr 2024 12:08:02 PM (IST)
Anant Ambani Birthday: अनंत अंबानी की पार्टी में सलमान खान ने लगाए चार चांद, सिंगर बी प्राक ने दी स्पेशल परफाॅर्मेंस
अनंत अंबानी की ग्रैंड बर्थडे पार्टी

HighLights

  1. अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी के लिए बाॅलीवुड स्टार्स जामनगर पहुंच रहे हैं।
  2. एक बार फिर ये सितारे पार्टी की रौनक बढ़ाते नजर आएंगे।
  3. हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जामनगर पहुंचे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anant Ambani Birthday Party: कुछ समय पहले ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन्स के लिए जामनगर में बड़े-बड़े सितारों का मेला लगा था। तीन दिनों तक चले इन फंक्शन्स ने खूब सुर्खियां बटोरी है। वहीं, अब एक बार फिर मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी के लिए बाॅलीवुड स्टार्स जामनगर पहुंचे हैं। इसी तरह एक बार फिर ये सितारे पार्टी की रौनक बढ़ाते नजर आएंगे। हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जामनगर पहुंचे हैं। ऐसे में बीती रात भी पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें सलमान खान ने चार चांद लगा दिए। अब इस पार्टी के कुछ फोटो-वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अनंत अंबानी की ग्रैंड बर्थडे पार्टी

सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर जामनगर एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रहे हैं। 10 अप्रैल को अनंत अंबानी अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में अब सितारे जामनगर की ओर निकल पड़े हैं। सलमान जामनगर पहुंच चुके हैं और इस दौरान वे कैजुअल लुक में नजर आए।


naidunia_image

उन्होंने ब्लैक टी शर्ट और ब्लू जीन्स पहने हुई थी। इससे पहले भी सलमान अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन्स में शामिल हुए थे, उन्होंने स्टेज पर डांस भी किया था। उनके साथ शाहरुख खान और आमिर खान भी दिखाई दिए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

जाह्नवी कपूर भी होंगी शामिल

बता दें कि सलमान, शाहरुख और आमिर ने मिलकर परफॉर्म किया था, जिसे देख फैंस काफी खुश हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कपूर भी अपने रूमर्ड ब्वाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग इस पार्टी में शामिल होंगी। बुधवार तक सभी सितारे जामनगर पहुंच जाएंगे। अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में दुनियाभर के दिग्गज शामिल हुए थे। इतना ही नहीं, ऑस्कर अवॉर्ड विनर रिहाना ने भी परफॉर्म किया था। वहीं, सिंगर एकॉन ने भी पार्टी में गाना गाया था।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)