• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोने और चांदी से बना है Anant-Radhika का वेडिंग कार्ड, इनविटेशन देने निकले दूल्हे राजा

अनंत और राधिका की शादी के लिए मेहमानों को वेडिंग कार्ड मिलने शुरू हो चुके हैं। कपल की शादी का का जश्न तीन दिनों तक चलने वाला है। सभी फंक्शन्स के लिए अ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 11:52:27 AM (IST)Updated Date: Thu, 27 Jun 2024 11:52:27 AM (IST)
सोने और चांदी से बना है Anant-Radhika का वेडिंग कार्ड, इनविटेशन देने निकले दूल्हे राजा
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के वेडिंग कार्ड की झलकियां

HighLights

  1. 12 जुलाई को सात फेरे लेंगे अनंत और राधिका।
  2. खास तरह से बनाया गया है कपल का वेडिंग कार्ड।
  3. मेहमानों को वेडिंग कार्ड मिलने का सिलसिला शुरू।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anant-Radhika Wedding Card: मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले काफी समय से कपल की शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है। सबसे पहले गुजरात के जामनगर में हुए अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन चारों तरफ चर्चा का विषय बने हुए थे। वहीं, कुछ समय पहले सेकेंड प्री-वेडिंग पार्टी रखी गई, जो कि क्रूज पर थी। इन फंक्शन में बॉलीवुड समेत दुनियाभर के दिग्गज सितारे शामिल हुए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अक्षय कुमार को इनविटेशन देने पहुंचे अनंत

12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत और राधिका सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। नीता अंबानी ने काशी में बाबा विश्वनाथ के चरणों में बेटे की शादी का पहला निमंत्रण कार्ड चढ़ाया और अब अनंत अपने दोस्तों को निमंत्रण देने निकल पड़े हैं। हाल ही में अनंत अंबानी अपने दोस्त अक्षय कुमार के घर वेडिंग इनविटेशन देने पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अजय देवगन को न्योता दिया था।


बता दें कि अनंत और राधिका का वेडिंग कार्ड काफी खास तरह से बनाया गया है। यह कार्ड सोने और चांदी से बनाया गया है। सोशल मीडिया पर इस वेडिंग कार्ड का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

खास तरीके से बनाया गया है वेडिंग कार्ड

इस वेडिंग कार्ड में कई हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति और फ्रेम है। इसमें चांदी का एक छोटा-सा मंदिर बना हुआ है। इनविटेशन बॉक्स खोलते ही बैकग्राउंड में हिंदी मंत्र बजने लगते हैं। इसमें अलग-अलग भगवानों के चित्रों के साथ शादी के फंक्शन की डिटेल्स लिखी हैं। इतना ही नहीं, अनंत और राधिका के पहले अक्षर की कढ़ाई वाला एक रुमाल और दुपट्टा भी इसमें रखा गया है।

12 जुलाई से शादी का जश्न शुरू होगा और 14 जुलाई तक चलेगा। 12 जुलाई को शुभ विवाह होगा। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम और 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा।