• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant-Radhika Pre Wedding: शानदार रही अनंत और राधिका की कॉकटेल नाइट, देसी लुक में नजर आईं सिंगर रिहाना

सोशल मीडिया पर राधिका और अनंत की कॉकटेल नाइट की सेरेमनी की कुछ इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। रिहाना ने काॅकटेल नाइट में शानदार परफॉर्मेंस द...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 02 Mar 2024 12:05:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Mar 2024 12:21:28 PM (IST)
Anant-Radhika Pre Wedding: शानदार रही अनंत और राधिका की कॉकटेल नाइट, देसी लुक में नजर आईं सिंगर रिहाना
bollywood celebs at anant function

HighLights

  1. 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक राधिका और अनंत के ग्रैंड प्री वेडिंग फंक्शन्स हैं।
  2. जामनगर में कपल के लिए काॅकटेल नाइट आयोजित की गई।
  3. इस दौरान की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anant-Radhika Pre Wedding: मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। शादी से कुछ महीने पहले अंबानी परिवार ने जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन्स का आयोजन किया है। इन फंक्शन्स में बॉलीवुड और हॉलीवुड समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक राधिका और अनंत के ग्रैंड प्री वेडिंग फंक्शन्स आयोजित किए गए हैं।

naidunia_image

पहले दिन जामनगर में कपल के लिए काॅकटेल नाइट आयोजित की गई। इस दौरान की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)

काॅकटेल नाइट की फोटोज वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर राधिका और अनंत की कॉकटेल नाइट की सेरेमनी की कुछ इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, डीजे ब्रैवो और करीना, सलमान, शाहरुख, आमिर समेत लगभग सभी बॉलीवुड सितारों ने फंक्शन्स में खूब इंजॉय किया।


View this post on Instagram

A post shared by Brides Today (@bridestodayin)

इस दौरान सबसे ज्यादा अगर किसी ने ध्यान खींचा है, तो वो है हाॅलीवुड सिंगर रिहाना। रिहाना ने काॅकटेल नाइट में शानदार परफॉर्मेंस दी। इतना ही नहीं, वे देसी लुक में नजर आईं। उन्होंने वेस्टर्न लुक को देसी टच दिया। रिहाना की परफॉर्मेंस के बाद उन्हें अंबानी परिवार ने सम्मानित भी किया।

naidunia_image

एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए सितारे

काॅकटेल नाइट से सभी सितारों के लुक सामने आ रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका की कुछ तस्वीरें भी देखने को मिली है। राधिका ने इस दौरान कस्टम मेड वर्साचे स्ट्रैपलेस आउटफिट पहना हुआ था। साथ ही डायमंड ज्वेलरी, इयररिंग्स और खुले बाल रखे थे।

naidunia_image

वहीं, अनंत ने इस दौरान डार्क ब्लू सूट पैंट के साथ व्हाइट शर्ट पहना हुआ था। वहीं, एक और तस्वीर में मुकेश और नीता अपने बड़े बेटे आकाश और श्लोका के साथ नजर आए। नीता ने इस दौरान वाइन कलर की ड्रेस पहनी थी। वहीं, श्लोका मेहता रेड कलर की ड्रेस में नजर आईं। मुकेश ने इस दौरान ब्लैक आउटफिट पहना था।

naidunia_image