• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने पहुंचे ये सितारे, ग्रैंड फंक्शन्स की होगी शुरुआत

कपल के प्री वेडिंग फंक्शन्स 1 से 3 मार्च तक होने वाले हैं। इस ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए रणबीर कपूर भी परिवार संग जामनगर आ गए हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 29 Feb 2024 05:06:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Feb 2024 05:06:16 PM (IST)
Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने पहुंचे ये सितारे, ग्रैंड फंक्शन्स की होगी शुरुआत
radhika anant pre wedding celebration

HighLights

  1. कपल के प्री वेडिंग फंक्शन्स 1 से 3 मार्च तक होने वाले हैं।
  2. फंक्शन्स में शामिल होने के लिए कपूर फैमिली ने रोल्स राॅयल्स से एंट्री मारी।
  3. विदेशी मेहमानों ने एयरपोर्ट पर भारतीय मिठाइयों का लुत्फ भी उठाया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anant-Radhika Pre Wedding: मशहूर बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू होने जा रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए हाॅलीवुड और बॉलीवुड के कई सितारे एक-एक करके जामनगर पहुंच रहे हैं। अभी तक जाह्नवी कपूर, सलमान खान, मनीष मल्होत्रा, अभिषेक बच्चन, हाॅलीवुड सिंगर जे ब्राउन, एडम ब्लैकस्टोन समेत कई सितारे पहुंच गए हैं। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन्स 1 से 3 मार्च तक होने वाले हैं। इस ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए रणबीर कपूर भी परिवार संग जामनगर आ गए हैं।

शादी में शामिल होने पहुंचे ये सितारे

आज यानी 29 फरवरी को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा और नीतू कपूर के साथ जामनगर पहुंचे हैं। प्री वेडिंग फंक्शन्स में शामिल होने के लिए कपूर फैमिली ने रोल्स राॅयल्स से एंट्री मारी। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे और अनंत अंबानी के भाई आकाश भी जामनगर पहुंच गए हैं। इस दौरान आकाश मस्टर्ड कलर की शर्ट और व्हाइट पैंट में दिखाई दिए। सेलेब्स के कई वीडियो इंटरनेट पर सामने आ रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

1 मार्च से शुरू होंगे प्री वेडिंग फंक्शन्स

एक्टर अर्जुन कपूर भी एयरपोर्ट पर कैजुअल स्टाइल में इस शादी में शामिल होने के लिए जाते हुए दिखाई दिए। बता दें कि जामनगर के एयरपोर्ट पर देसी और विदेशी मेहमानों का भव्य अंदाज में स्वागत किया जा रहा है। इतना ही नहीं, विदेशी मेहमानों ने एयरपोर्ट पर भारतीय मिठाइयों का लुत्फ भी उठाया।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

प्री वेडिंग फंक्शन से पहले मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर एक ग्रैंड 'अन्न सेवा' इवेंट का आयोजन किया, जिसके वीडियो भी काफी वायरल हो रहे हैं। अंबानी परिवार ने जामनगर के स्थानीय लोगों को अपने हाथों से खाना परोसा।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)