• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aditya Roy Kapur की बाहों में नजर आई Ananya Panday, वायरल हुआ कपल का रोमांटिक वीडियो

कुछ समय पहले ही आदित्य और अनन्या की डेटिंग की खबरें जोरों पर थीं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर कपल का रोमांटिक वीडियो सामने आया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 28 Oct 2023 11:24:28 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Oct 2023 11:24:28 AM (IST)
Aditya Roy Kapur की बाहों में नजर आई Ananya Panday, वायरल हुआ कपल का रोमांटिक वीडियो
Aditya Roy Kapur Ananya Panday Video

HighLights

  1. अनन्या और आदित्य के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
  2. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
  3. अनन्या, आदित्य के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Ananya Panday and Aditya Roy Kapur Video: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ने अभी तक अपने इस रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन सामने आ रहे फोटोज-वीडियोज इन खबरों पर मुहर लगाने के लिए काफी है। कुछ समय पहले ही आदित्य और अनन्या की डेटिंग की खबरें जोरों पर थीं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर कपल का रोमांटिक वीडियो सामने आया है। शुक्रवार की रात आदित्य और अनन्या एक डेट नाइट पर गए। इस डेट नाइट से दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

अनन्या और आदित्य का रोमांटिक वीडियो

इस वीडियो में अनन्या पांडे और आदित्य राॅय कपूर के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तो हो ही रहा है, साथ ही इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे अपने ब्वाॅयफ्रेंड आदित्य राॅय कपूर की बाहें पकड़े और उनके कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं। अनन्या जिस तरह से आदित्य के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं, उससे देखकर इनके रिश्ते पर तो मुहर लग ही गई है। वीडियो में आगे आदित्य किसी और शख्स से भी बात करते दिखाई दे रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

लोगों को खूब पसंद आई जोड़ी

अनन्या और आदित्य ने इस दौरान ब्लैक कलर का आउटफिट पहन रखा है। दोनों ने साथ में ट्विनिंग की है। अनन्या ने ब्लैक कलर की मिडी पहनी है और खुले बालों से अपना लुक कम्पलीट किया है। वहीं, आदित्य ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट कैरी किया है। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी दोनों के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आदित्य की तुलना में अनन्या पांडे उनमें खोई हुई दिखाई दे रही हैं।" एक अन्य ने लिखा, "लवली।" वहीं कुछ लोग इस जोड़ी को 'मिसमैच' का टैग दे रहे हैं। बता दें कि अनन्या और आदित्य में 13 साल का एज गैप है।