Anil Kapoor Family: बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया यानि की अनिल कपूर बॉलीवुड के एक बेहतरीन एक्टर हैं। उनकी जिंदगी के बारे में कई बातें उन्होंने शेयर की है। अनिल कपूर बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों में से एक है। उन्होंने बाॅलीवुड को कई सारी हिट फिल्में दी हैं। आज भले ही अनिल कपूर ने देश-दुनिया में अपनी अलग ही जगह बना ली है, लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब अनिल के पास रहने को घर भी नहीं था। एक्टर ने शुरुआती दिनों में काफी गरीबी देखी है। अपने करियर के शुरू में अनिल जब पहली बार मुंबई आए थे, तो उन्हें गैराज में रहना पड़ा था।
दरअसल अनिल कपूर के पिता साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर थे। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई की तरफ कदम बढ़ाया। जब वे मुंबई आए तो उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। इसलिए अनिल कपूर के पिता को राज कपूर के गैराज में रहना पड़ा था।
उनका पूरा परिवार गैराज में रहता था। हालांकि अनिल का परिवार कुछ ही दिन राज कपूर के गैराज में रहा था। बाद में उन्होंने एक कमरा किराए पर ले लिया था। अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर ने मेहनत करते हुए अपने परिवार को आलीशान जिंदगी की ओर ले गए।
सुरिंदर ने अपने चारों बच्चों बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और रीना कपूर को बड़ी मेहनत से पाला था। अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में भी इस बात का जिक्र किया था कि जब वे सुनिता कपूर को डेट कर रहे थे, तब उनके पास पैसे नहीं होते थे।
सुनीता कपूर ही उन पर पैसे खर्च करती थीं। उस समय में मशहूर मॉडल थीं। अनिल कपूर ने 1980 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने काफी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई। बाद में उन्होंने सुनीता कपूर के साथ शादी कर ली। आज अनिल और उनकी फैमिली इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।