• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Song: वायरल हुआ रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर का लिप लॉक सीन, वीडियो देख भड़के फैंस

हाल ही में एनिमल फिल्म का गाना 'हुआ मैं' रिलीज हुआ है। गाने में रश्मिका और रणबीर की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 12 Oct 2023 11:07:58 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Oct 2023 11:07:58 AM (IST)
Animal Song: वायरल हुआ रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर का लिप लॉक सीन, वीडियो देख भड़के फैंस
rashmika ranbir kissing scene

HighLights

  1. पोस्टर में रणबीर-रश्मिका किस करते दिखाई दे रहे हैं।
  2. पोस्टर पर नहीं दिखा रश्मिका का नाम, फैंस का फूटा गुस्सा।
  3. एनिमल 1 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Animal Song: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनमिल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें रणबीर का खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है। वहीं, अब हाल ही में फिल्म का गाना 'हुआ मैं' रिलीज हुआ है। गाने में रश्मिका और रणबीर की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने के कुछ सीन्स को देखने के बाद फैंस तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। लोगों को रणबीर और रश्मिका का किसिंग सीन खटक रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

रणबीर और रश्मिका का किसिंग सीन

दरअसल, गाना रिलीज करने से पहले इसका एक पोस्टर आउट हुआ था। पोस्टर में रणबीर और रश्मिका एक-दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए थे। फैंस को ये केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी, लेकिन रणबीर और रश्मिका के इस सीन पर लोगों ने सवाल किए हैं। इतना ही नहीं, पोस्टर पर सिर्फ रणबीर का ही नाम लिखा गया, जिस पर रश्मिका के फैंस काफी भड़क रहे हैं। फैंस का कहना है कि रश्मिका मंदाना साउथ का काफी बड़ा नाम है। लोग 'एनिमल' फिल्म के मेकर्स को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

ट्रोलर्स ने किया जमकर ट्रोल

रणबीर कपूर और रश्मिका के किसिंग सीन को देखकर कुछ फैंस को विजय देवरकोंडा की याद आ रही है। उन्होंने रश्मिका और विजय की जोड़ी को ही बेस्ट बताया है। कुछ रिएक्शन देखकर लग रहा है कि बॉलीवुड में बॉयकॉट ट्रेंड फिर आ सकता है। कमेंट सेक्शन में कई लोग एनिमल फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। 'एनिमल' फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित फिल्म है, जो अंडरवर्ल्ड के बैकग्राउंड पर बेस्ड है। रणबीर फिल्म में एक सनकी बेटे का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।