• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anjali Arora Wedding: कौन हैं अंजलि अरोड़ा के ब्वाॅयफ्रेंड, जिनके साथ उनकी शादी की हर तरफ हो रही चर्चा

हाल में अंजलि अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं। ऐसे में वहां मौजूद पैपराजी उनकी शादी के बारे में सवाल करने लगे, जिसे सुनकर अंजलि ब्लश करने लगीं। सोशल मीड...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 08 Aug 2024 12:57:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Aug 2024 01:34:12 PM (IST)
Anjali Arora Wedding: कौन हैं अंजलि अरोड़ा के ब्वाॅयफ्रेंड, जिनके साथ उनकी शादी की हर तरफ हो रही चर्चा
अंजलि अरोड़ा और उनके ब्वाॅयफ्रेंड की इंस्टाग्राम तस्वीरें।

HighLights

  1. अंजलि की शादी को लेकर इस वक्त काफी खबरें आ रही हैं।
  2. अंजलि का उनके ब्वाॅयफ्रेंड के साथ वीडियो सामने आया है।
  3. दोनों ने अपने रिश्ते को साल 2021 में ऑफिशियल किया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anjali Arora Wedding: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों सुर्खियां बटोरती हैं। अंजलि अरोड़ा लॉकअप सीजन 1 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं, लेकिन वे सबसे ज्यादा चर्चा अपने एक वायरल वीडियो की वजह से आई थीं। तभी से उनका नाम 'कच्चा बादाम' गर्ल हो गया।

लॉकअप शो में अंजलि अरोड़ा का मुनव्वर फारूकी के साथ रिश्ता हर किसी की नजर में आया था। हालांकि, दोनों ने इसे लेकर कभी भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की, लेकिन कहा जाता है कि दोनों के बीच अफेयर रह चुका है।


naidunia_image

अंजलि की शादी की खबरें

अब एक बार फिर अंजलि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। दरअसल, बीते दिनों अंजलि और उनके ब्वाॅयफ्रेंड को मुंबई में स्पॉट किया गया। जहां पैपराजी के साथ उनकी बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने शादी को लेकर कुछ बात कही।

naidunia_image

पैपराजी ने अंजलि से पूछा कि आपकी शादी की खबर सुनने में आ रही है। इस पर अंजलि मुस्कुराते हुए कहती हैं, ‘किसकी शादी’। इसके बाद उनके साथ खड़े उनके ब्वाॅयफ्रेंड भी हंसने लगते हैं और वह भी कहते हैं, ‘भाई पता चल जाए, तो मुझे भी बता देना’।

naidunia_image

शादी की बात पर शरमाईं अंजलि

इस वीडियो के बाद से ही अंजलि की शादी को लेकर काफी खबरें आ रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंजलि के ब्वाॅयफ्रेंड कौन है और वो क्या करते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Anjali Arora 💎 fan page (@anjimaxuoofficiallyy)

कौन हैं अंजलि अरोड़ा के ब्वाॅयफ्रेंड?

अंजलि अरोड़ा के ब्वाॅयफ्रेंड का नाम आकाश संसवाल है। दरअसल, एक बार अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे ग्रैंड पार्टी ऑर्गेनाइज करती नजर आ रही थीं और वह पार्टी उनके ब्वाॅयफ्रेंड के लिए थी। अंजलि के ब्वाॅयफ्रेंड पेशे से एक डिजिटल क्रिएटर हैं।

naidunia_image

अंजलि की तरह उनकी भी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है। इसके के अलावा आकाश का सोशल मीडिया पर भाजपा के नाम से एक और अकाउंट भी है। इस अकाउंट को वे खुद हैंडल करते हैं। अंजलि और आकाश काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को साल 2021 में कंफर्म किया था।

naidunia_image