• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ankita Lokhande ने विक्की जैन संग तलाक लेने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं - “अगर हम नाॅर्मल कपल होते तो…”

शो में विक्की जैन ने बातों ही बातों में अंकिता को इन्वेस्टमेंट बता दिया था। वहीं, दूसरी तरफ अंकिता ने पति को तलाक देने की बात कही थी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 08 Feb 2024 12:41:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Feb 2024 12:41:02 PM (IST)
Ankita Lokhande ने विक्की जैन संग तलाक लेने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं - “अगर हम नाॅर्मल कपल होते तो…”
ankita lokhande divorce statement

HighLights

  1. हाल ही में अंकिता ने शो खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत की है।
  2. उन्होंने अपने पति विक्की जैन से तलाक लेने की बात पर चुप्पी तोड़ी है।
  3. मनारा संग अपने झगड़े और अपनी सास रंजना द्वारा कही गई बातों पर सफाई दी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Ankita Lokhande-Vicky Jain: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 17 की फेमस कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। बिग बाॅस के घर से बाहर निकलने के बाद अब वे इंटरव्यू देकर अपनी सास के बयानों और अपने बिहेवियर पर सफाई दे रही हैं। मनारा चोपड़ा संग उनके गंदे झगड़े के कारण यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। पूरे सीजन में अच्छा खेलने वाली अंकिता शो ने शो के एंड में अपनी पूरी फेम गिरा ली। तब से लेकर अभी तक एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। बिग बॉस 17 में कई बार अंकिता को उनके पति विक्की जैन के साथ झगड़ते देखा गया।

बिग बॉस में कही बातों पर अंकिता की सफाई

शो में विक्की जैन ने बातों ही बातों में अंकिता को इन्वेस्टमेंट बता दिया था। वहीं, दूसरी तरफ अंकिता ने पति को तलाक देने की बात कही थी। नेशनल टीवी पर एक्ट्रेस ने यह तक कह दिया था कि उन्हें लगता है कि दोनों को अपने रिश्ते से ब्रेक लेना चाहिए। अब हाल ही में अंकिता ने शो खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने अपने पति विक्की जैन से तलाक लेने की बात पर चुप्पी तोड़ी है। मनारा संग अपने झगड़े और अपनी सास रंजना द्वारा कही गई बातों पर सफाई दी है। अंकिता ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हमने सालों की दोस्ती के बाद शादी की है।"


View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

“हम दोनों पहले से ज्यादा स्ट्रांग हैं”

"हम सिर्फ बातें कह जाते हैं और लोग उसे सीरियसली ले लेते हैं। मैं समझदार नहीं हूं और मुझे खुद पर और ज्यादा काम करने की जरूरत है। मुझे इस बात को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है कि मैं नेशनल टीवी पर क्या बोल रही हूं। मैं अब भी ये सीख रही हूं। अगर हमारा रिश्ता मजबूत न होता, तो हम इतना झगड़ते ही नहीं।" इसके आगे अंकिता कहती हैं, "अगर हम नॉर्मल कपल होते, तो ये नहीं होता क्या, सिर्फ यही फर्क है कि हमारा ये झगड़ा टीवी पर आ गया और कैमरा में कैप्चर हो गया। हालांकि, इन सब चीजों की वजह से हमारा रिश्ता मजबूत हुआ है। मैं समझ गई हूं कि मैं कहां गलत थी, वो समझ गया है कि वह कहां गलत था। हम दोनों ही पहले से ज्यादा मजबूत हैं।"