
Anupama Rupali Ganguly: टेलीविजन का सबसे पॉपुलर शो 'अनुपमा' दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो बन चुका है। वहीं इस शो में अनुपमा का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक है। वे अनुपमा जैसे टॉप रेटेड शो में लीड रोल प्ले कर रही है। टीआरपी के मामले में रूपाली गांगुली का यह शो काफी लंबे समय से नंबर वन पर बना हुआ है। रूपाली गांगुली ने 'साराभाई वर्सेस साराभाई' सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उस शो में उनके किरदार मोनिशा को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। लेकिन रूपाली के लिए टेलीविजन का यह सफर शुरु करना आसान नहीं था।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लाइफ की वो कहानियां सुनाई जिसके बारे में कोई नहीं जानता था। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके पिता ने उन्हें सपोर्ट किया और कैसे उनके पति ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
![]()
पार्टी में वेटर थी रूपाली
रूपाली ने बातचीत में बताया कि 'पापा अनिल गांगुली 70 और 80 के दशक के एक जाने माने डायरेक्टर थे। और साथ ही मेरे सबसे बड़े हीरो थे। जब उनकी फिल्म आई तो सबने राजेश खन्ना जैसे सितारों की प्रशंसा की लेकिन मेरे लिए तो मेरे पापा ही सबसे बड़े हीरो थे। स्कूल के बाद मैं उनके सेट पर जाती थी। और पापा को हर फ्रेम परफेक्ट तरीके से डायरेक्ट करते हुए देखती थी।

इन सबके बीच मैं हीरोइन कब बन गई पता ही नहीं चला। आगे रूपाली ने बात करते हुए कहा कि एक बार एक एक्ट्रेस ने पापा की फिल्म में काम करने से मना कर दिया था उस वक्त पापा की फिल्म में मैंने ही काम किया था। मैं कुछ 12 साल की ही थी।'

पिता ने हमेशा किया सपोर्ट
रूपाली ने आगे कहा कि 'पापा की दो फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद हमारा कठिन समय शुरू हो गया था। उस वक्त मैंने अपने सपनों को छोड़कर काम करना शुरू किया। मैंने बुटीक में काम किया। कैटरिंग का काम किया यहां तक कि मैंने उस पार्टी में वेटर का काम भी किया था जहां मेरे पापा गेस्ट थे। मैंने विज्ञापन में भी काम किया।

और इसी दौरान मैं अपने पति अश्विन से मिली। उन्होंने मुझसे कहा कि क्यों न मैं टीवी में काम करना शुरू करूं। और फिर मैंने सोचा क्यों नहीं। और इसके बाद मुझे सुकन्या में एक छोटा सा किरदार मिला। फिर मेरे दिमाग में आया कि क्यों न मैं इस पर मेरे पापा की राय लूं। मैंने उन्हें बड़े गर्व के साथ वह सीन दिखाया। और फिर उन्होंने कहा कि खुद रोना नहीं है दर्शकों को रुलाना है। उन्होंने मुझे बेहतर बनाने में काफी मदद की है।

इसके चार साल बाद साराभाई वर्सेस साराभाई आया और हम में से कोई नहीं जानता था कि ये सीरीयल इतना हिट होगा।' बता दें कि रूपाली गांगुली और अश्विन की शादी के बाद आज उनका एक बेटा है।
